एक्सप्लोरर

भारत ने रोहित की कप्तानी में जीता पांचवां खिताब, न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में ऐसे टेके घुटने

Champions Trophy 2025 IND vs NZ: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हरा दिया. टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में पांचवां बड़ा खिताब जीता है.

Champions Trophy 2025 IND vs NZ: टीम इंडिया ने दुबई में इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया. उसने फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड को हरा दिया. भारत ने रोहित की कप्तानी में यह पांचवां बड़ा खिताब जीता है. इसमें दो खिताब आईसीसी के हैं. भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भी रोहित की कप्तानी में ही जीता था. अगर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की बात करें तो इसमें रोहित के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर की भी अहम भूमिका रही.

न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए फाइनल में 251 रन बनाए. इस दौरान भारतीय स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की. वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवरों में 45 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा को भी एक विकेट मिला.

भारत ने इसके जवाब में 49 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 48 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने नाबाद 9 रन बनाए. उन्होंने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई.

भारत ने रोहित की कप्तानी में जीता पांचवां खिताब -

भारत ने रोहित की कप्तानी में पहला खिताब 2018 में जीता था. टीम इंडिया ने निदाहस ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में एशिया कप 2018 का खिताब जीता. टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 का खिताब भी रोहित की कप्तानी में जीता. भारत ने पिछले साल कमाल करते हुए टी20 विश्व कप का खिताब जीता और अब चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है.

भारत की जीत में हेड कोच गंभीर की रही अहम भूमिका -

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया कई मायनों में बदल गई है. टीम की रणनीति काफी हद तक बदली है. इसका असर श्रीलंका दौरे पर दिखाई दिया था. इसके बाद से अभी तक यह सिलसिला चल रहा है. गंभीर का मानना है कि बल्लेबाजों के दम पर मैच जीता जा सकता है, लेकिन टूर्नामेंट गेंदबाज ही जितवाते हैं. लिहाजा वे भारत के बॉलिंग अटैक पर काफी फोकस करते हैं. इसका फायदा टीम इंडिया को मिला भी है.

भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते ये पांच खिताब -

  • निदाहस ट्रॉफी 2018
  • एशिया कप 2018
  • एशिया कप 2023
  • टी20 विश्व कप 2024
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025

यह भी पढ़ें : IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में टूटे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा...', Student Protest के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग
'धर्मेन्द्र प्रधान से पहले गौतम गंभीर का इस्तीफा', स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच उठी कोच गंभीर को हटाने की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget