एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जंग से पहले टीम इंडिया ने जमकर की प्रैक्टिस, नेट्स में खूब बहाया पसीना

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के पहले टीम इंडिया ने एडिलेड ओवल में जमकर प्रैक्टिस की और नेट्स में खूब पसीना बहाया.

Indian Team Practice Session in Adelaide: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने जगह बना ली है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला करना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. वहीं इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले एडिलेड में वैक्लपिक प्रैक्टिस सेशन का आयोजन किया गया. जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या ने हिस्सा लिया.

रोहित शर्मा को लगी थी चोट
एडिलेड के इस नेट सेशल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने दाएं हाथ में चोट खा बैठे. नेट प्रैक्टिस के दौरान थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघू की एक गेंद पर रोहित चूके और चोटिल हो गए. इसके बाद उन्हें फौरन फिजियो की मदद लेनी पड़ी. हालांकि थोड़ी ही देर में यह दिग्गज खिलाड़ी फिर से अभ्यास सत्र के लिए मैदान पर उतर पड़े. वहीं इस वैकल्पिक नेट सेशन में रोहित, हार्दिक और दिनेश कार्तिक ने थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट और रिजर्व गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज के खिलाफ बैटिंग की.

कब और कहां होगा भारत-इंग्लैंड मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से 10 नवंबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला एडिलेड में होगा. बारिश की संभावना को देखते हुए दोनों मैचों में रिजर्व डे उपलब्ध रहेंगे. यानी अगर बारिश के कारण निर्धारित दिन में मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो अगले दिन मैच पूरा किया जा सकेगा.

एडिलेड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान एडिलेड ओवल में बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है. हालांकि मैच के दिन एडिलेड में बादल छाए रहेंगे.

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सभी मुकाबलों के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल्स पर सेमीफाइनल मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. इसके साथ ही डिजनी+हॉटस्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी.

यह भी पढ़ें:

T20 WC 2022: जानिए- अगर बारिश की वजह से रद्द हुए सेमीफाइनल मुकाबले तो क्या होगा? भारत को फाइनल में कैसे मिलेगी एंट्री

टी20 विश्वकप: इंग्लैंड से सेमीफाइनल, टीम इंडिया की 3 कमजोरियां बड़ी टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget