एक्सप्लोरर

T20 Cricket: रिजवान ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एक साल में 1000 रन पूरे करने वाले बने पहले क्रिकेटर

T20 Cricket: टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारकर पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. इस मैच में रिजवान ने टी-20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

T20 Cricket: टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34वां रन लेते ही पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया. वे टी-20 क्रिकेट में एक साल में 1000 रन बनाने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.  अपनी 67 रन की पारी की बदौलत रिजवान के इस साल 1033 रन हो गए हैं. इसी पारी के चलते वे अपने ओपनिंग साझेदार बाबर आजम के बाद इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं.

उन्होंने वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 70 की औसत से 281 रन बनाए हैं. 2015 में टी-20 डेब्यू करने वाले रिजवान ने अब तक 49 मैचों की 38 पारियों में 1346 रन बनाए हैं. उन्होंने यह रन 51.76 की औसत से बनाए हैं. विश्व में टी-20 क्रिकेट में यह दूसरा सबसे बेहतर औसत है. टी-20 क्रिकेट के शुरुआती 4 सालों में कुछ खास न कर पाने वाले रिजवान का बल्ला इस साल जमकर बोला है.

रिजवान ने पहले 4 सालों के 26 मुकाबलों में महज 313 रन थे. वहीं इस साल 23 मैचों में उनके बल्ले से 1033 रन निकले. पाकिस्तान के इस वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन के पीछे रिजवान की बाबर आजम के साथ की गई ओपनिंग साझेदारियों की बड़ी भूमिका रही है.

बाबर-रिजवान की जोड़ी ने हर मैच में दी अच्छी शुरुआत
दोनों खिलाड़ियों ने इस वर्ल्ड कप के हर मैच में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी. टीम इंडिया के खिलाफ तो दोनों ने नाबाद रहकर ही पाकिस्तान को जीत दिला दी थी. हर मैच की तरह सेमीफाइनल मैच में भी पाक के दोनों ओपनर ने अच्छे रन जोड़े. शुरुआत में गेंदबाजी को मदद करने वाली विकेट पर आजम और रिजवान ने अपने पैर जमाए रखे. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 60 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हुई. इसके बावजूद पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा.

Australia Tour Pakistan: पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाना चाहते कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कप्तान टिम पैन ने खोला राज

T20 World Cup: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बोले- भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक नहीं, विराट जल्द टी-20 क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे वनडे से पहले भारतीय गेंदबाज को मिली कड़ी सजा, ICC ने लिया सख्त एक्शन; ये रही वजह
दूसरे वनडे से पहले भारतीय गेंदबाज को मिली कड़ी सजा, ICC ने लिया सख्त एक्शन
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
8 विकेट गिर चुके थे, 33 गेंद में बनाने थे 80 रन; फिर नंबर 9 के बल्लेबाज ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
8 विकेट गिर चुके थे, 33 गेंद में बनाने थे 80 रन; फिर नंबर 9 के बल्लेबाज ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: कैसी पिच पर होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें
कैसी पिच पर होगा IND vs ENG दूसरा वनडे, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज मचाएंगे कहर; जानें

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget