एक्सप्लोरर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : मयंक अग्रवाल की विस्फोटक पारी से साउथ जोन को मिली पहली जीत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : मयंक अग्रवाल की विस्फोटक पारी से साउथ जोन को मिली पहली जीत

मुंबई: गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद मयंक अग्रवाल के तेज-तर्रार 70 रनों की बदौलत साउथ जोन ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में वेस्ट जोन को पांच विकेट से हरा दिया. साउथ जोन की इस टूर्नामेंट में यह पहली जीत है. इससे पहले हुए दो मैचों में उसे हार ही मिली थी. इस जीत के बाद उसके अब चार अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर.

वेस्ट जोन की तीन मैचों में यह दूसरी हार है और उसके भी चार अंक हैं लेकिन नेट रन रेट ज्यादा होने के कारण वह अंकतालिका में साउथ से एक स्थान आगे है.

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर खेलने उतरी पश्चिम क्षेत्र के बल्लेबाज साउथ जोन की नियंत्रित गेंदबाजी के कारण निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 140 रन ही बना पाए. आसान से लक्ष्य को साउथ जोन ने 17.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

उसको मयंक ने 46 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए जीत की दहलीज पर पहुंचाया. वह 136 के कुल स्कोर पर आउट हुए. मंयक के अलावा उनके जोड़ीदार विष्णु विनोद ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा दिनशे कार्तिक (17) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके.

विनोद और मयंक की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की. विनोद के जाने के बाद मयंक ने एक छोर से अकेले टीम को जीताने बिड़ा उठाया और कामयाब भी रहे. अंत में पवन देशपांड ने (नाबाद 9) और मुरुगुन अश्विन (नाबाद 1) ने दक्षिण क्षेत्र की पहली जीत की औपचारिकता पूरी की.

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पश्चिम क्षेत्र की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान पार्थिव पटेल (10) 25 के कुल योग पर पवेलियन में बैठ गए. यहां से दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेते हुए पश्चिम क्षेत्र को संभलने का मौका नहीं दिया. उसके लिए दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक 32 रनों का योगदान दिया. इरफान पठान और आदित्य तारे ने 26-26 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज शेल्डन जैकश्न ने 23 रनों की पारी खेली.

साउथ जोन की ओर से चामा मिलिंद ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. राहिल शाह, अश्विन और शंकर को दो-दो विकेट मिले.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget