एक्सप्लोरर

Syed Mushtaq Ali Trophy: बड़ौदा ने पंजाब को हराया, फाइनल में तमिलनाडु के साथ होगी टक्कर

Syed Mushtaq Ali Trophy: बड़ौदा ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब को 25 रन से हराया है. तमिलनाडु पहले ही राजस्थआन को हराकर फाइनल में जगह बना चुका है. 31 जनवरी को बड़ौदा और तमिलनाडु की टक्कर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में होगी.

Syed Mushtaq Ali Trophy: कोरोना वायरस के कहर के बीच करीब सालभर बाद देश में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से क्रिकेट की सफल वापसी हुई है. बड़ौदा ने पंजाब को 25 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. तमिलनाडु की टीम पहले ही राजस्थान को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी है. 31 जनवरी को बड़ौदा और तमिलनाडु के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

कप्तान केदार देवधर और कार्तिक ककाडे के अर्धशतक की बदौलत बड़ौदा ने पंजाब को 25 रन से हराया. सलामी बल्लेबाज केदार ने 49 गेंद की अपनी पारी में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेलने के अलावा कार्तिक (नाबाद 53) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की जिससे टीम धीमी शुरुआत से उबरते हुए तीन विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही. कार्तिक ने 41 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के मारे.

केदार और कार्तिक की पारियों की बदौलत बड़ौदा की टीम अंतिम आठ ओवर में 85 रन जोड़ने में सफल रही. बड़ौदा ने इसके बाद लुकमान मेरिवाला (28 रन पर तीन विकेट) और निनाद राथवा (18 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से पंजाब को आठ विकेट पर 135 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की. पंजाब की ओर से कप्तान मनदीप सिंह नाबाद 42 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहे जबकि गुरकीरत सिंह मान ने 39 रन बनाए.

लक्ष्य के पास नहीं पहुंच पाई पंजाब की टीम

पंजाब की टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी. टीम की शुरुआत खराब रही और मेरिवाला ने चौथे ओवर में 21 रन के स्कोर तक ही उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों प्रभसिमरन सिंह (15) और अभिषेक शर्मा (05) को पवेलियन भेज दिया.

गुरकीरत ने एक छोर संभाला लेकिन राथवा ने अनमोल प्रीत सिंह (15) और रमनदीप सिंह (06) को पवेलियन भेजकर पंजाब का स्कोर 14वें ओवर में चार विकेट पर 70 रन कर दिया. बाबा शफी पठान ने गुरकीरत को आउट करके पंजाब की रही सही उम्मीद भी तोड़ दी. पंजाब को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 75 रन की दरकार थी और टीम इस लक्ष्य से काफी दूर रही.

तमिलनाडु फाइनल में पहुंचा

तमिलनाडु ने पहले सेमीफाइनल में राजस्थान को सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. राजस्थान के 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु ने आठ गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज की. तमिलनाडु की ओर से अरूण कार्तिक ने 89 रन की पारी खेली.

Ind Vs Eng: पहले टेस्ट में नहीं खेलेगा इंग्लैंड का ये बड़ा बल्लेबाज, जानिए कौन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget