एक्सप्लोरर

जनवरी में रणजी ट्रॉफी से पहले हो सकता है सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का आयोजन

कोरोना महामारी की वजह से मार्च के बाद से भारतीय घरेलू क्रिकेट पूरी तरह से बंद है. पहले कहा गया था कि जनवरी में रणजी ट्रॉफी के साथ घरेलू क्रिकेट की शुरुआत हो सकती है, लेकिन अब जानकारी मिली है कि रणजी से पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का आयोजन होगा.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से मार्च के बाद से भारतीय घरेलू क्रिकेट पूरी तरह से बंद है. बीसीसीआई की तरफ से पहले कहा गया था कि जनवरी में रणजी ट्रॉफी के साथ घरेलू क्रिकेट की शुरुआत हो सकती है, लेकिन अब जानकारी मिली है कि जनवरी में रणजी से पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का आयोजन हो सकता है.

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीज़न की नीलामी को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस के कारण संशोधित घरेलू सीजन की शुरुआत जनवरी में सैयद मुशताक अली टी20 ट्रॉफी से कर सकता है.

जानकारी मिली है कि जिन स्टेट एसोसिएशन के पास कई मैदान और फाइव स्टार होटल हैं, उन्हें BCCI पहले ही प्रस्ताव भेज चुकी है. बोर्ड का कहना है कि एसोसिएशन कम से कम तीन टीमों के लिए बॉयो-सेक्योर वातावरण तैयार करे.

एक स्टेट यूनिट अधिकारी ने कहा, "2-3 आईपीएल टीमों को अच्छे भारतीय खिलाड़ियों की जरूरत है और यही कारण है कि रणजी ट्रॉफी से पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा."

10 स्टेट एसोसिएशन से संपर्क कर रहा है बीसीसीआई

अधिकारी ने आगे बताया कि बीसीसीआई 10 ऐसे स्टेट एसोसिएशन से संपर्क कर रहा है, जिनके पास कम से कम तीन मैदान हैं और फाइव स्टार होटल की सुविधाएं भी करीब हैं. उनसे पूछा जाएगा कि क्या वे सुरक्षित माहौल तैयार कर सकते हैं. यदि बोर्ड द्वारा कॉन्टैक्ट किए गए 10 में से छह एसोसिएशन भी राजी हो जाते हैं तो सैयद मुश्ताक अली का आयोजन 15 दिन के विंडो में कराया जा सकता है. इसके बाद बोर्ड आराम से इसी तरह रणजी ट्रॉफी भी शुरु करा सकती है.

यदि छह टीमों के बॉयो-सेक्योर वातावरण वाला प्रयोग सही रहता है तो बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के एक ग्रुप के मैचों को होस्ट कर सकता है. इसी तरह मुंबई में वानखेड़े, ब्रेबोर्न और डी वाई पाटिल के रूप में तीन स्टेडियम हैं. यहां पर भी पूरे एक ग्रुप के मैचों का आयोजन आराम से हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब
शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप, रोहित-विराट समेत इन सवालों के दिए जवाब

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget