एक्सप्लोरर

सस्पेंड होने के बाद पहली फ्लाइट से हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को स्वदेश वापस भेजा जाएगा

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर गयी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिये शुक्रवार को निलंबित किये जाने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से पहली उपलब्ध उड़ान से स्वदेश भेज दिया जाएगा.

नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर गयी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिये शुक्रवार को निलंबित किये जाने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से पहली उपलब्ध उड़ान से स्वदेश भेज दिया जाएगा. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी पंड्या और राहुल की टिप्पणियों पर नाराजगी जतायी थी जिसके कुछ घंटों बाद बीसीसीआई ने जांच लंबित होने तक इन दोनों को निलंबित कर दिया. अब ये दोनों शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे.

प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने पीटीआई से कहा, ‘‘पंड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक निलंबित कर दिया गया है.’’ इसके कुछ घंटों बाद पुष्टि कर दी गयी कि इन दोनों को आस्ट्रेलिया से स्वदेश भेजने का फैसला किया गया है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इन दोनों को स्वदेश भेजा जाएगा. अगर वे कल के लिये टिकट बुक करवा सकते हैं तो फिर वे कल (भारत के लिये) रवाना हो जाएंगे या फिर उसके एक दिन बाद.’’ उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में इन दोनों की न्यूजीलैंड दौरे के लिये टीम में जगह बनाने की संभावना भी न के बराबर है.

इन दोनों क्रिकेटरों की ‘कॉफी विद करण’ कार्यक्रम में की गयी टिप्पिणयों के कारण बवाल मच गया था. पंड्या ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करता है. राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे.

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि इन दोनों को औपचारिक जांच शुरू होने से पहले नये सिरे से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा. बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच बीसीसीआई की अंतरिम समिति करेगी या तदर्थ लोकपाल, इसका फैसला अभी नहीं किया गया है.’’ पंड्या रविवार को कार्यक्रम के प्रसारण के बाद दो बार अपनी टिप्पणियों पर खेद व्यक्त कर चुके हैं. पहले उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर और फिर बुधवार को बीसीसीआई के कारण बताओ नोटिस के जवाब में माफी मांगी थी.

दूसरी तरफ राहुल ने अभी तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इन दोनों को निलंबित करने का फैसला तब आया जबकि सीओए में राय की साथी डायना इडुल्जी ने इन दोनों पर ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की थी क्योंकि बीसीसीआई की विधि टीम ने महिलाओं पर इनकी विवादास्पद टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन घोषित करने से इनकार कर दिया है.

इडुल्जी ने शुरुआत में इन दोनों को दो मैचों के लिए निलंबित करने का सुझाव दिया था लेकिन बाद में इस मामले को विधि विभाग के पास भेज दिया जबकि राय उनसे सहमत हो गए थे और निलंबन की सिफारिश कर दी थी.

कानूनी टीम से राय लेने के बाद इडुल्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘यह जरूरी है कि दुर्व्यवहार पर कार्रवाई का फैसला लिए जाने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित रखा जाए जैसा कि (बीसीसीआई) सीईओ (राहुल जौहरी) के मामले में किया गया था जब यौन उत्पीड़न के मामले में उन्हें छुट्टी पर भेजा गया था.’’

सिडनी में कप्तान कोहली ने भी पहले वनडे की पूर्व संध्या पर इन दोनों की टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने इसे अनुचित बताया लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस आलराउंडर पर प्रतिबंध लगने की संभावना से चिंतित नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए यह अच्छा है कि हमारे पास (रविंद्र) जडेजा की तरह का खिलाड़ी मौजूद है जो ऐसी स्थिति में हरफनमौला की भूमिका निभा सकता है.’’

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत के कुछ दिन बाद कोहली ने कहा उनकी टीम इस तरह के ‘व्यक्तिगत नजरिये’ का समर्थन नहीं करती है. पंड्या और राहुल की टिप्पणियों की सोशल मीडिया में कड़ी आलोचना हुई है.

अगर इन दोनों को आस्ट्रेलिया से स्वदेश बुलाया जाता है तो उनकी जगह ऋषभ पंत और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया जा सकता है. पंड्या की अंतिम एकादश में जगह पक्की थी लेकिन खराब फार्म में चल रहे राहुल शनिवार के मैच के लिये टीम में जगह बनाने के दावेदार नहीं थे.कयास लगाये जा रहे हैं कि बीसीसीआई इस विवाद के बाद खिलाड़ियों को मनोरंजन से जुड़़े कार्यक्रमों में भाग लेने से रोक सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget