एक्सप्लोरर

धोनी के बाद कौन होगा CSK का कप्तान, सुरेश रैना ने इस दिग्गज का लिया नाम

यह सीज़न एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है. इसके बाद वह आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं.

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने मंगलवार को कहा कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा और ड्वेन ब्रावो में से कोई चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में चार बार के आईपीएल विजेता कप्तान एमएस धोनी का उत्तराधिकारी हो सकते हैं. सुरेश रैना ने कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया और आईपीएल में महान खिलाड़ियों में से एक रहे. उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी विशेष रूप से रविंद्र जडेजा में टीम का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं. 

आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सुरेश रैना ने कहा, "रविंद्र जडेजा, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा और ड्वेन ब्रावो टीम का नेतृत्व कर सकते हैं. वे खेल को अच्छी तरह से समझते हैं और एमएस धोनी के उत्तराधिकारी हो सकते हैं."

आईपीएल में कमेंट्री के लिए अपने डेब्यू के बारे में पूछे जाने पर रैना ने कहा कि कमेंट्री करना वास्तव में कठिन काम है. उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए तैयार हूं. मेरे कुछ दोस्त इरफान पठान, हरभजन सिंह और पीयूष चावला पहले से ही कमेंट्री कर रहे हैं और फिर इस सीजन में हमारे पास रवि शास्त्री भी होंगे. इसलिए मुझे लगता है कि यह मेरे लिए आसान होने वाला है. मैं अपने दोस्तों से टिप्स ले सकता हूं."

रवि शास्त्री और सुरेश रैना 26 मार्च से आगामी आईपीएल 2022 के लिए स्टार स्पोर्ट्स के एलीट कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे. रैना 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. उन्होंने सीएसके के साथ चार बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ट्रॉफी भी जीती हैं. वह टी20 में 6000 और साथ ही 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे और आईपीएल में 5,000 रन तक पहुंचने वाले पहले क्रिकेटर थे.

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: मयंक अग्रवाल और शिखर धवन करेंगे ओपनिंग, ऐसी हो सकती है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: 'बेबी डिविलियर्स' और टिम डेविड पर रहेंगी नजरें, ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग
आईपीएल में रन, विदेशी पिचों पर फ्लॉप, चेतेश्वर पुजारा ने BCCI से कर दी बड़ी मांग
India vs England: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget