एक्सप्लोरर

रायुडू की वापसी पर रैना ने कहा- अच्छे प्रदर्शन के बाद भी वो टीम से बाहर ही क्यों हुए

लंबे संघर्ष के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले सीनियर बल्लेबाज सुरेश रैना का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथी खिलाड़ी अंबाती रायुडू को अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है और इस कारण वह इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में वापसी कर पाए हैं.

रायुडू को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.

रैना ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान क्रिकेट से जुड़ी कई चीजों के बारे में बात की.

वनडे टीम में रायुडू की वापसी में आईपीएल के प्रदर्शन की भूमिका के बारे में रैना ने कहा, "लीग में अच्छे प्रदर्शन के कारण रायुडू को फायदा मिला है. हालांकि, वह अभाग्यशाली रहे हैं कि अहमदाबाद में 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतकीय पारी खेलने के बावजूद भी वह भारतीय टीम में नियमित रूप से शामिल नहीं हो सके. अच्छा लगता है जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है और भारतीय टीम में स्थान हासिल कर पाता है. आशा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे."

पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में रैना की बल्लेबाजी में बदलाव देखा गया है. इस बारे में उन्होंने कहा, "हमने पूरी जिम्मेदारी के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी पावरप्ले पर निर्भर करती है. छह ओवर में आप अपने शॉट खेलते हो. छह से नौ ओवर में स्ट्राइक रोटेट करते हो, 14 ओवर तक आप अलग गेंदबाजी पर अलग बल्लेबाजी करते हैं. क्वालीफाई करने वाले मैचों में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी."

आईपीएल में सबसे अधिक रन स्कोर मामले में रैना और विराट कोहली आगे-पीछे चलते रहते हैं. इस पर अपनी राय रखते हुए रैना ने कहा, "कभी मैं आगे रहता हूं और कभी कोहली आगे रहते हैं. टॉप-5 में भारतीय खिलाड़ियों को देखने में अच्छा लगता है. हालांकि, अगर आपकी टीम आईपीएल खिताब जीते, तो वह सबसे अच्छी बात होती है."

पिछले 11 साल में आईपीएल में काफी बदलाव आए हैं. कई युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल में कदम रखा है. इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रैना ने कहा, "11 साल में आईपीएल की लय बनी है. सबसे अच्छी बात है कि आप काफी अनुभव साझा करते हैं."

रैना ने कहा, "10 माह भारतीय टीम के लिए आप खेलते हैं और फिर आईपीएल के डेढ़ माह के खेल में आप बहुत अनुभव हासिल करते हैं. मुझे खुद इस लीग के जरिए मैथ्यू हेडन और माइक हसी जैसे खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने का मौका मिला है. लोगों को लगता है कि इसमें पैसा बहुत है. इसमें कोई गलत नहीं है, खिलाड़ियों के लिए अनुभव की कमी नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget