एक्सप्लोरर

BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली माफी

BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली माफी

नई दिल्ली: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को आज सुप्रीम कोर्ट से माफ़ी मिल गई. अब ठाकुर पर अदालत की अवमानना और कोर्ट को गलत जानकारी देने का मुकदमा नहीं चलेगा. ठाकुर ने दोनों आरोपों के लिए बिना शर्त माफ़ी मांगी थी. अदालत के आदेश के मुताबिक आज व्यक्तिगत रूप पेश हुए थे.

जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को लोढ़ा कमिटी की सिफारिश लागू करने में अड़चन डालने के लिए उनके पद से बर्खास्त कर दिया था. उस वक्त उन्हें अवमानना का नोटिस जारी किया गया था. साथ ही कोर्ट को जान-बूझकर गलत जानकारी देने के लिए मुकदमा चलाने पर जवाब मांगा गया था.

अनुराग ठाकुर आज 2 बजे कोर्ट की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कोर्ट पहुँच गए. कोर्ट ने पहले बीसीसीआई से जुड़े दूसरे मामले सुने. 3.15 पर कोर्ट ने ठाकुर के वकील पी एस पटवालिया की बातें सुनीं. पटवालिया ने बिना शर्त माफ़ी मांगने का हलफनामा पढ़ा. बीसीसीआई मामले में एमिकस क्यूरी गोपाल सुब्रमण्यम ने कोर्ट को माफ़ी मंज़ूर कर लेने की सलाह दी. 3 जजों की बेंच के अध्यक्ष जस्टिस दीपक मिश्रा ने पीछे खड़े हुए अनुराग ठाकुर को आगे बुलाया. उनसे पूछा की कि क्या वो हलफनामे में लिखी बातों से सहमत हैं. ठाकुर के हाँ कहने के बाद कोर्ट ने उन्हें माफ़ कर दिया.

आज कोर्ट ने पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और निरंजन शाह को नोटिस जारी किया. दोनों पर कमिटी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने सुधार लागू करने में अड़चन डालने का आरोप लगाया है.

कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि किसी पद के लिए अयोग्य ठहराए गए श्रीनिवासन और शाह ने राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के तौर पर बीसीसीआई के एसजीएम में हिस्सा लिया था. वहां उन्होंने सुधारों पर आम सहमति बनाने में बाधा डाली. जान-बूझकर समय ख़राब किया और वहां मौजूद सदस्यों को भड़काया. कोर्ट ने दोनों से पूछा है कि वो पद के अयोग्य ठहराए जाने के बाद भी मीटिंग में कैसे शामिल हुए.

मामले में अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs ZIM 2nd T20 में टॉस जीते तो इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
2027 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार पर दांव लगाना चाहते हैं आर अश्विन, अनुभवी पेसर के समर्थन में दिया बड़ा बयान
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget