एक्सप्लोरर

SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का 54वां मुकाबला सनराइजर्स हैदरबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. केकेआर के लिए यह मुकाबला यह बेहद ही निर्णायक होने वाला है. पॉइंट्स टेबल में 14 अंको के साथ तीसरे पाएदान पर मौजूद केकेआर की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह को पुख्ता करना चाहेगी.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का 54वां मुकाबला सनराइजर्स हैदरबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. केकेआर के लिए यह मुकाबला यह बेहद ही निर्णायक होने वाला है. पॉइंट्स टेबल में 14 अंको के साथ तीसरे पाएदान पर मौजूद केकेआर की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह को पुख्ता करना चाहेगी.

वहीं सनराइजर्स की टीम जीत के साथ प्लेऑफ में अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी. सनराइजर्स ने 13 में से 9 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर कायम है.

हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकती है. पिछले मैच में उसके तेज गेंदबाज बासिल थम्पी ने चार ओवर में 70 रन खर्च कर डाले थे. यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा ओवर है.

ओपनर शिखर धवन बेंगलोर के खिलाफ असफल रहे थे. कोलकाता के खिलाफ वह वापसी करना चाहेंगे. मनीष पांडे ने पिछले मैच में अर्धशतक बनाया था और वह यहां भी अपने इसी प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे.

केकेआर का प्रदर्शन टूर्नामेंट में मिलाजुला रहा है. कोलकाता के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं. उन्होंने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 रन पर चार विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था.

बल्लेबाजी में क्रिस लिन, सुनील नरेन और कप्तान कार्तिक पर अधिक जिम्मेदारी होगी.


टॉस - सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

बदलाव: सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. सनराइजर्स ने अपने प्लेइंग इलेवन में भुवनेश्वर कुमार, यूसुफ पठान और कार्लोस ब्रैथवेट को शामिल किया गया है. वहीं केकेआर ने शिवम मावी की जगह पियूष चावला को जगह दिया है.

टीम:

सनराइजर्स हैदराबाद - केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, मनीष पांडे, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, शाकिब अल-हसन, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा.

कोलकाता नाइट राइडर्स - दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पियूष चावला, जेवोन सीअर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्ण और कुलदीप यादव.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget