एक्सप्लोरर

Sunil Gavaskar Birthday: बचपन में माता-पिता से बिछड़ने से लेकर फिल्मी करियर तक, जानें दिग्गज क्रिकेटर के बारे में

Sunil Gavaskar unknown facts: गावस्कर के बारे में एक रोचक फैक्ट यह है कि वह एक एक्टर भी हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्म सावली प्रेमाची से की थी.

Happy Birthday Sunil Gavaskar: पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का आज 73वां बर्थडे है. उनका जन्म 10 जुलाई 1949 को बॉम्बे (अब मुंबई) महाराष्ट्र में हुआ था. गावस्कर ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े. वह 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी थे. गावस्कर ने 1971 से 1987 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला. अब वह कमेंटरी करते नजर आते हैं. आइए लिटिल मास्टर के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानते हैं.

फिल्मों में नजर आ चुके
गावस्कर (Sunil Gavaskar) के बारे में एक रोचक फैक्ट यह है कि वह एक एक्टर भी हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्म सावली प्रेमाची से की थी. फिर 1988 में गावस्कर ने नसीरुद्दीन शाह-स्टारर मालामल में एक कैमियो भी निभाया.

पैड पर लगी थी पहली गेंद
गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अपनी आत्मकथा 'सनी डेज' में लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली गेंद होल्डर ने उनके पैरों पर फेंकी थी. उन्होंने इसे फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन कनेक्शन से चूक गए. गेंद उनके पैड पर लगी और फाइन लेग में चली गई और उन्होंने दो रन लिए. गावस्कर को लगा कि 2 रन लेग बाई के दिए जाएंगे, लेकिन अंपायर को लगा कि बल्ले से कनेक्शन हुआ है. गावस्कर ने लिखा है कि इन 2 रनों ने मुझे अपने डेब्यू पर कॉन्फिडेंस दिया.

जन्म के बाद लगभग बिछड़ ही गए थे
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) जब पैदा हुए तो वह अपने माता पिता से बिछड़ गए थे. दरअसल अस्पताल के स्टाफ की गलती से ऐसा हुआ. जन्म के दौरान बच्चे की अदला बदली हो गई थी. स्टाफ ने गावस्कर की मां को कोई और बच्चा दे दिया था, मां ने बर्थ मार्क से ये पहचान लिया था. काफी देर बाद सुनील गावस्कर एक मछली पालन करने वाले के पास मिले थे.

कई सम्मान मिले
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) को 1980 में पद्म भूष और 1975 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें 2012 में कर्नल CK Naidu लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला. गावस्कर ने मार्च 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था. वह अक्सर कहते हैं कि उन्हें विंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी पसंद है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 टेस्ट शतक जड़े हैं, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक हैं.

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG 3rd T20: कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20, ऑनलाइन देखने के लिए करना होगा ये काम 

Watch: स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई मजेदार बातचीत, रोहित से पूछ रहे थे ऋषभ, 'ये सामने आ गया था, टक्कर मार दूं क्या?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास
एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर ने लिया संन्यास
Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक... ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन
Watch: ग्राउंड्समैन से लिया आशीर्वाद, टीम संग काटा केक... ऋषभ पंत ने यूं मनाया अपना जन्मदिन
अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल
अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget