एक्सप्लोरर

Ashes 2023: 'ऐसा लगा कि मैने एक दर्जन बियर पी ली है; पढ़ें स्टीव स्मिथ ने क्यों कही यह बात

Steve Smith: साल 2019 की एशेज सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ काफी शानदार फॉर्म में थे. इसी दौरान जोफ्रा आर्चर की एक गेंद उनके सिर पर काफी तेजी के साथ लगी थी. इसपर उन्हें कंकशन की शिकायत हुई थी.

Steve Smith Recalls His Concussion Incident: ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के बेहतरीन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का साल 2019 की एशेज सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था. इस सीरीज के दौरान स्मिथ बल्लेबाजी के समय सिर पर गेंद लगने से कंकशन का शिकार भी हो गए थे. जोफ्रा आर्चर की गेंद जब स्मिथ को लगी थी तो उस समय उन्होंने सारे कंकशन टेस्ट पास कर लिए थे. लेकिन बाद में उन्हें दिक्कत महसूस हुई जिसको लेकर अब स्मिथ ने अपनी उस स्थिति के बारे में बताया है.

इंग्लैंड टीम की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया था. इस दौरान उनकी तेज गति के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए. इसी दौरान आर्चर की एक शॉर्ट पिच गेंद स्मिथ के सीधे सिर पर जा लगी. इसके बाद स्मिथ का कंकशन टेस्ट किया गया जिसे उन्होंने पास कर लिया और फिर बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया. लेकिन 92 के स्कोर पर स्मिथ को क्रिस वोक्स ने इस पारी में LBW आउट कर दिया.

अब स्मिथ ने लीजेंड एशेज पॉडकास्ट पर बात करते हुए बताया कि उस समय मेरे लिए वह काफी कठिन समय था. कुछ गेंदे मेरे हाथ पर लगीं कुछ पर मैने पुल शॉट खेलने की कोशिश की जो किस्मत से गैप की तरफ गई. लेकिन फिर एक गेंद मेरे सिर पर आकर लगी. उस समय मुझे कंकशन की स्थिति महसूस नहीं हुई. मैं उसी समय चला गया और सारे टेस्ट पास किए जब तक बल्लेबाजी के लिए वापस नहीं आया. करीब आधे घंटे के बाद मुझे लगा कि मैने दर्जनों बियर पी ली है. मेरा सिर काफी तेजी के साथ घूम रहा था.

कंकशन की वजह से एक टेस्ट मैच से होना पड़ा था बाहर

स्टीव स्मिथ को कंकशन की वजह से उस टेस्ट सीरीज में हेडिंग्ले टेस्ट में बाहर रहना पड़ा था. इसके बाद मैनचेस्टर टेस्ट मैच में स्मिथ ने वापसी करते हुए 211 और 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. स्मिथ ने उस टेस्ट सीरीज में 4 मैचों में खेलते हुए 100 से अधिक औसत के साथ 774 रन बनाए थे.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup Qualifiers: इन तीन टीमों का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटा, अब 6 टीमों के बीच सुपर-10 में पहुंचने की होगी जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चोटिल शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे, फिर कौन करेगा कप्तानी? जानें भारत की संभावित प्लेइंग 11
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड में होंगे भारत-पाकिस्तान के 3 मैच! ICC ने बनाया धांसू प्लान 
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागने को हो जाइये तैयार, भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, WI क्रिकेट में सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान
ICC ने वेस्टइंडीज के लिए पास किया इतने करोड़ का लोन, सुधार के लिए जय शाह का मास्टरप्लान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget