एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली से छीना नंबर वन का ताज, बुमराह ने लगाई बड़ी छलांग

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ बल्लेबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़ कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ नंबर एक पायदान पर काबिज हो गए हैं. स्मिथ महज एक अंक की बढ़त बनाकर टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली को पीछे छोड़ा है. रेटिंग के मामले में स्मिथ के पास अब 904 अंक हैं जबकि कोहली 903 पर मौजूदा हैं. स्मिथ दिसंबर 2015 से टॉप पर थे लेकिन गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का बैन झेलने के बाद अगस्त 2018 के बाद से वह इससे हट गए. वहीं कोहली टेस्ट फॉर्मेट में इस साल वह एक भी शतक नहीं बना सके हैं. जमैका टेस्ट में पहली गेंद पर आउट हुए कोहली दूसरी पायदान पर खिसक गए जबकि स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में दो शतक और दूसरे मैच में 92 रन बनाकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं. ऐसे में कोहली अब दो अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में ही स्मिथ को चुनौती दे सकेंगे. इसके अलावा अजिंक्य रहाणे चार पायदान चढकर सातवें स्थान पर पहुंच आ गए हैं. उन्होंने एंटीगा में अर्द्धशतक और शतक जमाया था जबकि हनुमा विहारी 40 पायदान की छलांग लगाकर 30वें स्थान पर पहुंचे हैं. वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत के जसप्रीत बुमराह ने तीसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया है. गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 835 रेटिंग अंक पर पहुंचे हैं. ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर मौजूद हैं जबकि साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं. भारत के मोहम्मद शमी 18वें और ईशांत शर्मा 20वें स्थान पर हैं. आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर पहले स्थान पर काबिज हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget