एक्सप्लोरर

IPL 2021: स्टीफन फ्लेमिंग बोले- इस गेंदबाज की कमी खली, नगिदी और बेहरनडॉर्फ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

स्टीफन फ्लेमिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद कहा, "लुंगी नगिदी उपलब्ध नहीं है. वह अगले मैच से पहले टीम से नहीं जुड़ेगा. इसलिए जोश हेजलवुड का उपलब्ध नहीं होना झटका है."

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि जोश हेजलवुड को गंवाना बड़ा झटका था. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ही जेसन बेहरनडॉर्फ और दक्षिण अफ्रीका के लुंगी नगिदी के अगले मैच में भी उपलब्ध नहीं होने से टीम के पास विदेशी तेज गेंदबाजों के विकल्प नहीं हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए खुद को फिट रखने के लिए अंतिम लम्हों में टूर्नामेंट से हट गए. बेहरनडॉर्फ को उनके विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है, लेकिन वह अब तक नहीं पहुंचे हैं जबकि नगिदी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज बीच में छोड़कर आने के बाद क्वारंटीन से गुजर रहे हैं. 

फ्लेमिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद कहा, "नगिदी उपलब्ध नहीं है. वह अगले मैच से पहले टीम से नहीं जुड़ेगा. इसलिए जोश हेजलवुड का उपलब्ध नहीं होना झटका है. नगिदी जल्द ही पहुंचेगे. बेहरनडॉर्फ बेशक उसके बाद आएगा. गेंदबाजी विभाग में संभवत: हमारे पास विकल्प कम हैं. हमारी नजरें भारतीय गेंदबाजों पर हैं और हमारे पास इंटरनेशनल गेंदबाज के रूप में सैम कर्रन है."

चेन्नई सुपर किंग्स के 189 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत तीन विकेट गंवाकर हासिल किया. मौजूदा टूर्नामेंट में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच सभी टीमें तटस्थ स्थलों पर खेलेंगी. फ्लेमिंग ने कहा कि टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चेन्नई के हालात से सामंजस्य बैठाने में जूझना पड़ा था. उन्होंने कहा कि टीमों को तटस्थ स्थलों से सामंजस्य बैठाने का तरीका ढूंढना होगा. 

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग ने अनुभवी सुरेश रैना की सराहना की जिन्होंने पिछले टूर्नामेंट से बाहर रहने के बाद आईपीएल में वापसी करते हुए 36 गेंद में 54 रन की पारी खेली. रैना यूएई में हुए आईपीएल 2020 में निजी कारणों से हिस्सा नहीं ले पाए थे. हालांकि इसके बावजूद सुपर किंग्स ने उन्हें टीम में बरकरार रखा था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget