एक्सप्लोरर

सचिन को आखिरी वनडे में आउट करने वाले गेंदबाज़ ने लिया संन्यास

अपने गेंदबाज़ी ऐक्शन में बदलाव के बाद से पाकिस्तान के लिए खास मौका नहीं मिलने के बाद आखिरकार स्पिनर सईद अजमल ने क्रिकेट जगत से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सईद अजमल पाकिस्तान में खेले जा रहे नेशनल टी20 टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलते हुए नज़र आएंगे.

नई दिल्ली: अपने गेंदबाज़ी ऐक्शन में बदलाव के बाद से पाकिस्तान के लिए खास मौका नहीं मिलने के बाद आखिरकार स्पिनर सईद अजमल ने क्रिकेट जगत से संन्यास का ऐलान कर दिया है. सईद अजमल पाकिस्तान में खेले जा रहे नेशनल टी20 टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलते हुए नज़र आएंगे.

पाकिस्तान के लिए 8 साल तक खेले सईद ने संन्यास के ऐलान के साथ ही कहा कि 'अब मैं किसी भी तरह से अपनी पर बोझ नहीं बनना चाहते. साथ ही नेशनल टीम में मेरे चयन को लेकर कोई विवाद उठे उससे पहले मैं ख़ुद ही ये कड़ा फैसला ले रहा हूं.'

सईद अजमल साल 2011 से लेकर 2014 तक पाकिस्तान के लिए सबसे बड़े मैच विनर रहे. इस दौरान वो आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज़ के पद भी रहे. सईद अजमल की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से पाकिस्तान की टीम ने 2009 में टी20 खिताब भी जीता.

अजमल ने अपने इस कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान के लिए कुल 35 टेस्ट मुकाबलों में 178 विकेट, 113 वनडे मैचों में 184 विकेट जबकि 64 टी20 मुकाबलों में 85 विकेट चटकाए. अजमल साल 2015 में आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले में खेले. जिसमें वो कोई भी विकेट चटकाने में नाकामयाब रहे. जिसके बाद से अजमल को टीम में मौका नहीं मिला.

अपनी टीम के ही लिजेंड सकलेन मुश्ताक के नक्शे कदम पर चलते हुए अजमल को उनकी दूसरा गेंद के लिए खास पहचान भी मिली. जिसकी मदद से उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के कई धुरंधर बल्लेबाज़ों को धूल भी चटाई.

भारतीयों को अजमल, सचिन पर बयानबाजी की वजह से याद रहें. सचिन तेंदुलकर के आखिरी वनडे मुकाबले के बाद अमजल ने मज़ाकिया अंदाज़ में सचिन पर कहा था कि 'उनके हाथों आउट होने के बाद ही तेंदुलकर ने आगे नहीं खेलना का फैसला लिया था.' हालांकि बाद में वो अपने इस बयान से पलट भी गए थे. अजमल ने साल 2012 के एशिया कप में सचिन को 48 रन के स्कोर पर आउट किया था. जो कि उनके करियर का आखिरी मैच भी साबित हुआ.

भारत के खिलाफ अजमल काफी सफल गेंदबाज़ भी रहे. वनडे में उन्होंने भारत के खिलाफ 10 मुकाबलों में 21 विकेट भी चटकाए.

हालांकि उनके करियर की शुरूआत में ही साल 2009 में उनके गेंदबाजी एक्शन पर आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया था. लेकिन इसके तुरंत बाद ही उन्हें क्लीन चिट भी मिल गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget