एक्सप्लोरर

SAvsIND: अफ्रीकी कप्तान ने कहा, भारतीय गेंदबाज बदल सकते हैं रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका में भारतीय क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड काफी बुरा रहा है. टेस्ट के साथ-साथ वनडे मुकबालों में भी भारत को ज्यादातर हार ही मिली है. गुरुवार से शुरू हो रहे छह मैचों की वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने माना कि भारतीय टीम यहां अपना रिकॉर्ड सुधारने उतरेगी.

साउथ अफ्रीका बनाम भारत पहला वनडे: साउथ अफ्रीका में भारतीय क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड काफी बुरा रहा है. टेस्ट के साथ-साथ वनडे मुकबालों में भी भारत को ज्यादातर हार ही मिली है. गुरुवार से शुरू हो रहे छह मैचों की वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने माना कि भारतीय टीम यहां अपना रिकॉर्ड सुधारने उतरेगी. भारतीय टीम को मेजबान टीम के खिलाफ खेले गए 27 वनडे मैच में से सिर्फ पांच में जीत मिली है.

डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘मुझे लगता है यह ( साउथ अफ्रीका में खराब रिकॉर्ड) एक कहानी कहती है. इसका यह मतलब है कि यहां दौरा करने वाली टीमों को हालात में ढलने में परेशानी होती है. लेकिन मैंने जैसा टेस्ट सीरीज से पहले कहा था, मुझे ऐसा लगता है, इस भारतीय टीम में कागजों पर ऐसे खिलाड़ी है जो हमें चुनौती दे सकते है और यहां जीत दर्ज कर सकते है.’’

साउथ अफ्रीकी कप्तान ने कहा, ‘‘उन्होंने टेस्ट सीरीज में यह दिखाया है कि वे शानदार टीम है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि वनडे में भी वैसी ही चुनौती मिलेगी.’’ साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने में कामयाब रहा लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने भी उनके सभी 60 विकेट झटके.

डुप्लेसिस ने कहा कि वनडे सीरीज में भी यह (गेंदबाजी) एक बड़ा कारण होगा, उनके पास तेज गेंदबाजी के साथ स्पिन का भी अच्छा विकल्प हैं जिसमें लेग स्पिनर भी शामिल हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास अच्छे स्पिनर हैं. मैंने उनके (युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव) खिलाफ टी20 (आईपीएल) में खेला है. पिछले कुछ समय से वे भारत में काफी सफल भी रहे है. यहां पिच से ज्यादा घुमाव नहीं मिलता. लेकिन उनके पास अच्छा नियंत्रण है. और टीम में स्पिनर रहने का फायदा यह है कि आप हमेशा विकेट लेने की कोशिश करते हैं.’’

डुप्लेसिस टेस्ट सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से खासे प्रभावित हैं. उन्होंने कहा,‘‘ टेस्ट सीरीज में परिस्थितियां गेंदबाजों के अनुकूल थी. लेकिन मैं उनकी निरंतरता से हैरान था. उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया जो यह दर्शाता है कि उनकी गेंदबाजी मजबूत है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget