एक्सप्लोरर

4th ODI INDvSA: दक्षिण अफ्रीका की बारिश और बल्लेबाज़ों ने दी टीम इंडिया को 5 विकेट से हार

पिंक ड्रेस एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए लकी चार्म बनकर उभरी, जबकि नो बॉल का भूत एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए हार बुरा सपना बनकर मैदान पर नज़र आया.

नई दिल्ली: पिंक ड्रेस एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए लकी चार्म बनकर उभरी, जबकि नो बॉल का भूत एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए हार बुरा सपना बनकर मैदान पर नज़र आया.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही छह मैचों की वनडे सीरीज़ के चौथे मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 विकेट से जीत लिया है. बारिश के खलल के बाद मिले संशोधित 28 ओवर में मिले 202 रनों के लक्ष्य को मेज़बान टीम ने 25.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

इस मुकाबल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 289 रन बनाए. भारत के लिए शिखर धवन ने आतिशी शतक लगाया.

लेकिन इसके बाद मुकाबले में बारिश के खलल ने टीम इंडिया की मुश्किलें बड़ा दी. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरूआत अच्छी रही और बारिश की वजह से खेल रूकने से पहले हाशिम आमला और कप्तान मार्करान ने 7.2 ओवरों में 43 रन जोड़ दिए थे. लेकिन बारिश से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह ने कप्तान मार्करैम (22) को एलबीडब्ल्यू कर चलता कर दिया.

इस बाद मैच लंबे अंतराल के लिए रूका रहा और बारिश रुकने पर मैदान को सुखाने का काम करते हुए सुपर सॉपर्स का इस्तेमाल किय गया. मैदान का मुआयना करने के बाद अंपायरों ने 12 बजे से फिर से मैच शुरू होने की पुष्ठी की. इसके बाद मैच को 28 ओवर का करने का ऐलान किया गया. जिसमें मेज़बान टीम को 202 रन बनाने थे. यानि की बाकी बची 124 गेंदों पर 159 रन.

लेकिन बारिश रूकने के बाद कुलदीप यादव की फिरकी एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ों के लिए परेशानी बनना शुरू हो गई. उन्होंने मैच शुरू होने के कुछ देर में ही हाशिम आमला और जेपी डूमिनी को चलता कर दिया.

इन दोनों के विकेट के बाद सीरीज़ में पहली बार उम्मीद की किरण बनकर आए एबी डीविलियर्स ने 2 छक्के लगाकर अपने हाथ खोलने चाहे. लेकिन टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाने के बाद वो हार्दिक पांड्या का शिकार बन गए.

लेकिन भारतीय टीम के लिए मुश्किलें यहां खत्म नहीं हुईं. क्योंकि प्रोटियाज़ के लिए इस मुकाबले में जीत के सबसे बड़े हीरो रहे डेविड मिलर और दूसरा वनडे खेल रहे हैनरिक क्लासेन. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने 102/4 विकेट गिरने के बाद 41 गेंदों में 72 रनों की अहम साझेदारी कर जीत की नींव तैयार कर दी. इसके बाद 28 गेंदों में 39 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने के बाद मिलर को चहल ने एलबीडबल्यू आउट किया.

यहां टीम इंडिया के लिए कुछ उम्मीदे जगी लेकिन फिर हैनरिक क्लासेन के साथ मिलकर फेहलुकवायो ने मैच का पूरा नक्शा ही बदल दिया. उन्होंने मैदान पर उतरते ही ऐसा प्रचंड रूप दिखाया और 5 गेदों पर 3 छक्के और एक चौके के साथ 23 रनों की आतिशी पारी खेल टीम को 15 गेंद पहले जीत दिला दी. हैनरिक क्लासेन को 27 गेंदों पर 43 रनों की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला.

इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 289 रन बनाए थे. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. इसके बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (109) और कप्तान विराट कोहली (75) जब तक विकेट पर थे लग रहा था कि मेहमान टीम 300 के पार आसानी से जाएगी, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद भारत 50 ओवरों में सात विकेट पर 289 रनों पर ही रुक गया.

अंत में महेंद्र सिंह धौनी ने 43 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक प्रदान किया था.

पिछले तीन मैचों की तरह ही रोहित शर्मा (5) का बल्ला इस मैच में भी खामोश रहा. वह 20 के कुल स्कोर पर कागिसो रबादा की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे. लेकिन इसके बाद कप्तान और धवन ने टीम को शुरुआती झटके से उबारा. दोनों ने पिछले मैच की ही तरह इस मैच में मेजबान टीम के गेंदबाजों को आसानी से खेला.

हालांकि अंत में भारतीय मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया और टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget