एक्सप्लोरर

Harbhajan Retirement: सौरव गांगुली ने याद किया पुराना दौर, हरभजन की तारीफ में कही ये बड़ी बातें

Harbhajan Retirement: हरभजन सिंह क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. उन्होंने शुक्रवार (24 दिसंबर) दोपहर एक ट्वीट के जरिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान कर दिया.

Harbhajan Retirement: हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने पुराने दौर को याद करते हुए इस ऑफ स्पिनर की खूब तारीफें की. उन्होंने हरभजन को जुनूनी, आत्मविश्वास से लबरेज और चुनौतियों से कभी न घबराने वाला शख्स करार दिया. उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की ‘प्रदर्शन करने की भूख' ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित किया.

सौरव ने कहा, ‘मैं हरभजन सिंह को शानदार करियर के लिये बधाई देता हूं. उनकी जिंदगी में कई चुनौतियों आईं, लेकिन भज्जी ने कभी हार नहीं मानी. कई अवरोधों को पीछे छोड़ वे हर बार मजबूती के साथ फिर खड़े हुए. उन्होंने कई सारी बाधाओं को पार किया. मुझे उनके बारे में सबसे ज्यादा जिस चीज ने प्रेरित किया, वो उनकी प्रदर्शन करने की भूख थी.'

BCCI के एक बयान में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा, ‘हरभजन की ताकत ही उनकी हिम्मत थी. वह हमेशा ही जुनूनी रहते थे. आत्मविश्वास से लबरेज हरभजन कभी भी चुनौती से नहीं कतराते थे. वह हमेशा ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का रखते थे और यह बहुत महत्वपूर्ण होता है.' 

इस दौरान गांगुली ने हरभजन के साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन को भी याद किया. उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 की टेस्ट सीरीज एक ऐसी सीरीज थी, जिसमें एक ही गेंदबाज ने अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी. ये हरभजन का महान प्रदर्शन था.' गांगुली अपने पुराने दौर को याद करते हुए कहते हैं कि हरभजन कभी भी डीप में फिल्डर लगाना पसंद नहीं करते थे. वह सचमुच में एक मैच विजेता थे. मैं उन्हें बस यह कहना चाहूंगा कि उनकी अगली पारी बेहद उत्साहित करने वाली होगी.

भारत के चौथे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं हरभजन
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए हैं. वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज हैं. वनडे में भी उनके नाम 236 मुकाबलों में 269 विकेट दर्ज हैं. वे भारत के पांचवें सबसे सफल वनडे गेंदबाज भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी ने बीच मैच तो किसी ने एक पोस्ट डालकर कहा अलविदा, 4 क्रिकेटर जिनके संन्यास ने पूरी दुनिया को चौंका दिया
किसी ने बीच मैच तो किसी ने एक पोस्ट डालकर कहा अलविदा, 4 क्रिकेटर जिनके संन्यास ने पूरी दुनिया को चौंका दिया
बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच
बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच
IND vs ENG T20: अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget