एक्सप्लोरर

गांगुली की भविष्यवाणी- रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब जीतेगी टीम इंडिया

गांगुली का मानना है कि भारत की टीम एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदर है उसके ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं होगा

पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का मानना है कि संयुक्त अरब अमीरात में शनिवार से शुरू हो रहे एशिया कप में जीत भारतीय टीम की होगी. भारत ने अब तक सबसे अधिक 6 बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है. गांगुली ने ईडन गार्डेस स्टेडियम में संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भारतीय टीम अच्छी है. वह एशिया कप में अच्छा करेगी."

एशिया कप के पहले मैच में शनिवार को श्रीलंका का सामना बांग्लादेश से होगा.

इस टूर्नामेंट में भारत के नियमित कप्तान और मौजूदा दौर में देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं. कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.

भारतीय टीम अपना पहला मैच मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ खेलेगी. अगले ही दिन भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा.

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "भारत इंग्लैंड में बेशक अच्छा नहीं कर सका हो, लेकिन सीमित ओवरों में यह टॉप टीम है."

रोहित की कप्तानी पर गांगुली ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार है. इसलिए मुझे उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है."

गांगुली ने कहा कि कोहली के रहने से टीम हमेशा मजबूत होती है, लेकिन उनके न रहने से भी टीम जीत हासिल करने में सक्षम है.

पूर्व कप्तान ने कहा, "विराट के रहते टीम बेहद मजबूत होती है, लेकिन उनके बिना भी यह टीम टूर्नामेंट जीतने का माद्दा रखती है."

पाकिस्तान का यूएई में शानदार रिकॉर्ड है, लेकिन गांगुली का मानना है कि इससे भारत पर कोई भी अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा.

गांगुली ने कहा, "हां, पाकिस्तान ने वहां अच्छा खेला है, लेकिन भारत को इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए. वे अच्छा कर सकते हैं. वहां के हालात लगभग उसी तरह हैं जिस तरह से उपमहाद्वीप में होते हैं. भारत की वनडे टीम अच्छी है, खिताब जीतने के अच्छे आसार हैं लेकिन उन्हें जीतने के लिए अच्छा खेलना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget