एक्सप्लोरर

सौरव गांगुली का 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, कॉनवे ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास

सौरव गांगुली ने 25 साल पहले टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 131 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. लेकिन कॉनवे ने सौरव गांगुली के इस रिकॉर्ड को अब तोड़ दिया है.

क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है. इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले डेवॉन कॉनवे पहले टेस्ट में लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. 

सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स के मैदान पर 1996 में बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था. सौरव गांगुली ने डेब्यू मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 131 रन की पारी खेली थी और वह डेब्यू मैच में लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए थे. 25 साल तक यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम रहा. 

पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने लिमिटिड ओवर्स क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे कॉनवे को टेस्ट क्रिकेट में मौका दिया. कॉनवे ने मुश्किल परिस्थितियों में ना सिर्फ टीम को संभाले रखा बल्कि वह पहले दिन का खेल खत्म होने तक 136 रन बनाकर नाबाद भी रहे. 131 रन का आंकड़ा पार करते ही कॉनवे सौरव गांगुली का शानदार रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो गए थे. 

सौरव गांगुली और कॉनवे में है समानता

सौरव गांगुली और कॉनवे ने ना सिर्फ लॉर्ड्स के मैदान पर डेब्यू किया है बल्कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ और समानताएं भी हैं. सौरव गांगुली और कॉनवे का जन्मदिन 8 जुलाई को आता है. इसके अलावा गांगुली और कॉनवे दोनों ही बाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं. 

कॉनवे की न्यूजीलैंड की तरफ से खेलने की कहानी भी बेहद ही दिलचस्प है. लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका की नेशनल टीम में जगह नहीं बना पाने के बाद कॉनवे 2017 में न्यूजीलैंड आ गए. पिछले साल अगस्त में कॉनवे को न्यूजीलैंड की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला और फिर इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर वापस नहीं देखा. कॉनवे तीनों ही फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए कमाल के खिलाड़ी साबित हो रहे हैं.

NED Vs IRE: बेहद रोमांच मैच में नीदरलैंड ने मारी बाजी, आयरलैंड को एक रन से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget