एक्सप्लोरर

SL vs PAK Final: मैच से पहले ही तय हो जाएगा एशिया का चैंपियन? जानिए कैसे

PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

Asia Cup 2022 Final: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का फाइनल मुकाबला आज (11 सितंबर) शाम 7.30 बजे शुरू होगा. पकिस्तान और श्रीलंका (PAK vs SL) के बीच होने वाला यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से ठीक आधे घंटे पहले टॉस होगा और इसी के साथ लगभग यह तय हो जाएगा कि एशिया का चैंपियन कौन बनेगा.

दरअसल, दुबई में हुए पिछले कुछ मैचों के नतीजे देखें तो यह साफ हो जाता है कि यहां टॉस ही बॉस होता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनती है और फिर आसानी से मैच भी जीत जाती है. यहां पिछले 22 मैचों में 19 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. ऐसे में साफ है कि मैच की पहली गेंद के फेंके जाने से पहले ही यह लगभग तय हो जाएगा कि एशिया कप 2022 की ट्रॉफी किसके हिस्से आएगी.

दुबई की पिच पर हर बार की तरह इस बार भी पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रहेगी. यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है. स्पिनर्स को भी यहां कुछ टर्न हासिल हो सकता है. दूसरी पारी में यह विकेट बल्लेबाजों की मददगार रहेगी. फिलहाल यहां रात में औंस इतना प्रभाव नहीं डाल रही है, ऐसे में बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को ज्यादा दिक्कतें भी नहीं हो रही है. लेकिन इसके बावजूद इस विकेट पर चेज़ करने वाली टीम को ज्यादातर मौकों पर आसान जीत मिली है.

क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े
टी20 फॉर्मेट में अब तक पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबलों में पाक टीम हावी रही है. दोनों देशों के बीच खेले गए 22 टी20 मैचों में 13 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि 9 मैच श्रीलंका के हिस्से आए हैं. हालांकि पिछले मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को एकतरफा शिकस्त दी थी. इसी एशिया कप के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को तीन ओवर बाकी रहते 5 विकेट से हराया था.

एशिया कप फाइनल में तीन बार टकराई हैं दोनों टीमें
एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन बार फाइनल खेले गए हैं. इनमें श्रीलंका टीम ने दो बार बाजी मारी है, जबकि पाकिस्तान को एक बार जीत मिली है. दोनों के बीच आखिरी बार साल 2014 में एशिया कप फाइनल खेला गया था, यहां श्रीलंका ने जीत हासिल की थी. ओवरऑल एशिया कप ट्रॉफी की बात करें तो श्रीलंका 5 बार चैंपियन बना है, वहीं पाकिस्तान ने दो बार इस ट्रॉफी को जीता है.

यह भी पढ़ें...

Watch: रिजवान के कहने पर अंपायर ने दिया रिव्यू का सिग्नल, बाबर आजम बोले- 'कप्तान तो मैं हूं', वायरल हो रहा वीडियो

Gautam Gambhir on Virat Kohli: 'विराट की जगह और कोई होता तो उसे इतने मौके नहीं मिलते'- गंभीर का चौंकाने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget