एक्सप्लोरर

SL vs ENG: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

इस जीत के साथ इंग्लिश टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है.

Sri Lanka vs England: इंग्लैंड ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में छह विकेट से हरा दिया. इसके साथ इंग्लैंड ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. अब इंग्लिश टीम भारत रवान होगी, जहां वह पांच फरवरी से चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी.

श्रीलंका ने मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा था. एक समय इंग्लिश टीम ने 89 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन ओपनर डोमिनिक सिब्ले और छह नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए जोस बटलर ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 75 रन जोड़ते हुए उसकी जीत सुनिश्चित की.

इससे पहले इंग्लिश स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की दूसरी पारी 126 रनों पर समेट दी. पहली पारी के आधार पर श्रीलंका को 37 रनों की बढ़त मिली थी. इस आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य मिला था. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जैक लीच ने 59 रन देकर चार विकेट लिए जबकि डॉम बेस ने 49 रन देकर इतनी ही सफलता हासिल की.

श्रीलंका ने चौथे दिन सुबह इंग्लैंड की पहली पारी 344 रनों पर समेट दी थी. इंग्लिश टीम तीसरे दिन के अपने स्कोर में सिर्फ पांच रन जोड़ पाई थी. दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर लसिथ इम्बुलडेन्या ने सबसे अधिक 40 रन बनाए. पहली पारी में इंग्लैंड के लिए 186 रनों की पारी खेलने वाले इंग्लिश कप्तान जो रूट को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. रूट ने चार पारियों में कुल 426 रन बनाए. इस जीत के साथ इंग्लिश टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: नासिर हुसैन के बाद अब माइकल वॉन ने भी जॉनी बेयरस्टो को आराम देने के फैसले पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget