एक्सप्लोरर

299 पर नाबाद रहने वाला इकलौता खिलाड़ी!, 99 की औसत और कई रिकॉर्ड्स, जानिए कौन है ये दिग्गज

क्रिकेट का नाम सुनते ही सबसे पहले सर डॉन ब्रैडमैन का नाम याद आता है. सर डॉन ब्रैडमैन ने 299 रन नाबाद और 99.94 की औसत के साथ कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है.

क्रिकेट का नाम सुनते ही सबसे पहले सर डॉन ब्रैडमैन का चेहरा याद आता है. 30 नवंबर की तारीख क्रिकेट इतिहास में खास मानी जाती है, क्योंकि इस दिन 96 साल पहले टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाज पहली बार मैदान पर उतरे थे. अपने 20 साल लंबे करियर में ब्रैडमैन ने कई रिकॉर्ड बनाए, जिनमें से कई आज भी किसी ने नहीं तोड़े हैं.

299 रन नाबाद की अनोखी पारी

एडिलेड ओवल में खेला गया एक मैच आज भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में ताजा है. इस मैच में ब्रैडमैन 299 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. दूसरी छोर पर कोई बल्लेबाज नहीं होने के कारण उन्हें यह रिटायरमेंट लेना पड़ा. यह टेस्ट इतिहास की एकमात्र पारी है, जब कोई बल्लेबाज 299 रन पर नॉटआउट रहा. अगर ब्रैडमैन ने एक रन और बनाया होता, तो उनके नाम तीन तिहरे शतक होते, जो किसी और बल्लेबाज के लिए मुमकिन नहीं है.

आखिरी पारी में औसत 99.94 पर अटक गया

ब्रैडमैन का आखिरी टेस्ट अगस्त 1948 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया. उस समय उनका करियर औसत 100 से ऊपर था. उन्हें आखिरी पारी में सिर्फ 4 रन की जरूरत थी ताकि उनका औसत 100 बना रहे, लेकिन एरिक होलीज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. जिसके चलते उनका औसत घटकर 99.94 रह गया. आज भी यह टेस्ट क्रिकेट का सबसे शानदार औसत माना जाता है.

एक सीरीज में 810 रन

ब्रैडमैन ने 1936-37 की एशेज सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 810 रन ठोक दिए थे. यह किसी कप्तान द्वारा एक टेस्ट सीरीज में बनाए गए सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड है. इस रिकॉर्ड के बाद ग्राहम गूच (752) और सुनील गावस्कर (732) आते हैं.

लगातार 6 टेस्ट में शतक

1937-38 में ब्रैडमैन ने 6 टेस्ट मैचों में लगातार छह शतक जड़ दिए थे, जिसमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह रिकॉर्ड अब तक कायम है. इसके बाद जहीर अब्बास और जैक कैलिस ने लगातार पांच मैच में शतक बनाए.

सबसे तेजी से 5000 और 6000 रन

ब्रैडमैन ने सबसे कम पारियों में 2000, 3000, 4000, 5000 और 6000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. 6000 रन तो उन्होंने केवल 68 पारियों में पूरे कर लिए थे. दूसरे नंबर पर गैरी सोबर्स और स्टीव स्मिथ हैं, जिन्हें 6000 रन तक पहुंचने में 111 पारियों का समय लगा था. 

सर डॉन ब्रैडमैन की बल्लेबाजी की दुनिया में जगह सिर्फ उनके नाम के लिए बनी नहीं, बल्कि उन्होंने क्रिकेट को एक नए स्तर पर पहुंचाया. उनके रिकॉर्ड और योगदान आज भी खिलाड़ियों और फैंस के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget