एक्सप्लोरर

विराट कोहली को पसंदीदा बॉलर कह घिरे शोएब अख्तर, ट्रोलर आर्मी ने ऐसे घसीटा

ट्रोलर सोशल मीडिया पर किसी के पीछे जेम्स बॉंड की तरह लगे रहते हैं. सोशल मीडिया पर किसी भी जगत की हस्ती हो, ट्रोलर उन्हें अपने ट्रोल से घायल करना नहीं छोड़ते. बस उन्हें चाहिए होता है एक मौका.

क्रिकेट: ट्रोलर सोशल मीडिया पर किसी को नहीं छोड़ते. चाहे विरोधी हों या फिर उनके चहेते. बात अगर चुभती हुई लगी तो अपनी पसंदीदा हस्ती भी ट्रोल आर्मी के निशाने पर आ जाती है. और अगर बात किसी प्रसिद्ध हस्ती की तरफ से ऊटपटांग हो, उनकी तरफ से बेतूका बयान आ गया हो जिसकी इतनी बड़ी शख्सियत से उम्मीद नहीं थी, तब तो ट्रोलर को सुनहरा मौका मिल जाता है उनकी खिंचाई करने का. उनका मजाक कभी मीम बनाकर, कभी वीडियो शेयर कर, तो कभी तस्वीर के जरिए उड़ाने लगते हैं. अब देखिए ना सोशल मीडिया के धुरंधरों ने क्रिकेट जगत के नामी क्रिकेटर पर ट्वीट की झड़ी लगा दी.

जी हां, वही  शोएब अख्तर जिन्हें दुनिया मैदान पर बॉलिंग का धुरंधर मानती है. 22 फरवरी 2003 को दुनिया की सबसे तेज गेंद फेंककर इतिहास रच दिया था. जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी. अब ट्रोल आर्मी के निशाने पर आ गये. उनसे बस इतनी सी गलती हो गयी कि उन्होंने भारत के क्रिकेटर विराट कोहली को दुनिया में अपना पसंदीदा बॉलर बता दिया.

दरअसल उनसे सवाल जवाब का सेशन चल रहा था. जिसमें  शोएब अपने प्रशंसकों से मुखातिब थे. इसी बीच किसी ने उनसे क्रिकेट से संबंधित कुछ दिलचस्प सवाल पूछ लिए. क्रिकेट की पिच पर बॉल के जरिए अपनी धुरंधरी दिखाने वाले  शोएब ने जैसे ही भारत के विराट कोहली को दुनिया में अपना पसंदीदा बॉलर बताया, उनके प्रशंसक भड़क गये. क्योंकि उन्हें ऐसे जवाब की उम्मीद नहीं थी.

विराट कोहली आम तौर पर बॉल नहीं फेंकते हैं. बल्कि उनकी पहचान दाएं हाथ के टॉप बैट्समैन की है. लेकिन अपने चहेते की तरफ से ऐसा अधकचरा ज्ञान सुनकर उन्होंने अलग तरह से खिंचाई करना शुरू कर दिया. ट्वीटर पर किसी ने उनसे पूछा,”आपने विराट कोहली के खिलाफ कितनी बार बॉलिंग की है.” किसी ने चुटकी ली, “कृप्या अगला मजाक.” किसी ने कहा,” लगता है  शोएब भाई को इश्क हो गया विराट कोहली से.” तो किसी ने ट्वीटर पर  शोएब के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए बुमराह को पसंदीदा बैट्समैन बताया. इस तरह प्रशंसकों ने ट्वीटर पर  शोएब के ज्ञान पर ऐसी बॉलिंग की वो खुद अपनी गेंद की गति भूल गये होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget