एक्सप्लोरर

घरेलू हिंसा के खिलाफ आगे आए शिखर धवन, पत्नी के साथ वीडियो बनाकर की ये अपील

लॉकडाउन के कारण घर में ही रहने को मजबूर शिखर धवन लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ रहे हैं. अक्सर मजेदार वीडियो पोस्ट करने वाले शिखर ने इस बार जरूरी संदेश लोगों को दिया है.

कोरोनावायरस के कारण भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन है और लोग घरों के अंदर रहने को मजबूर हैं. भारत में 3 मई तक लॉकडाउन है. ऐसे में घरेलू हिंसा से जुड़ी खबरें सामने आई हैं, जिसके जवाब में अब भारतीय क्रिकेट टीम के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन ने एक संदेश दिया है और लोगों से हिंसा को न चुनने की अपील की है. टीम इंडिया के ओपनर धवन ने अपनी पत्नी आयशा के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उसमें लोगों से ये अपील की. धवन ने लिखा, "जब मैं अपने परिवार के साथ घर पर समय का पूरा मजा ले रहा हूं, ऐसे समय में घरेलू हिंसा के बारे में सुनकर बहुत निराश और दुखी हूं. हमारे समाज में आज के दौर में भी ऐसा कुछ मौजूद है. इसे खत्म करने की जरूरत है. एक प्यार और उदार पार्टनरशिप को चुनें. हिंसा को ना कहें."
वीडियो में शिखर, पत्नी आयशा और बेटे के साथ कसरत करते हुए नजर आ रहे हैं. सभी बॉक्सिंग ग्लव्स पहने एक-दूसरे के साथ बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शिखर धवन लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं. लॉकडाउन की इस अवधि में धवन ने अपने बेटे और पत्नी के साथ कई मजेदार वीडियो पोस्ट किए, जिससे वो फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. धवन से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई थी. कोहली ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में कोहली के अलावा उनती पत्नी अनुष्का शर्मा, भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और कई बॉलीवुड स्टार भी थे. ये भी पढ़ें

शिखर धवन ने पुजारा को किया ट्रोल, कहा- सच्ची में हमें तो यह पता ही नहीं था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget