एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 की रिकॉर्ड जीत पर क्या बोले कप्तान शिखर धवन?

IND vs WI 3rd ODI: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भी जीतकर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की.

Shikhar Dhawan on India Win: भारत-वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला भी टीम इंडिया (Team India) के नाम दर्ज हुआ. क्वींस पार्क ओवल में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुईस पद्धति से 119 रन की विशाल जीत हासिल की. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप (3-0) कर दिया. यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है जब भारत ने कैरेबियाई सरजमीं पर विंडीज टीम का क्लीन स्वीप किया है. इस ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम का नेतृत्व संभाल रहे कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) बेहद खुश नजर आए. वनडे सीरीज जीतने के बाद उन्होंने क्या कुछ कहा, यहां पढ़ें..

धवन बोले, 'हमारे लड़के युवा जरूर हैं लेकिन वह परिपक्वता के साथ खेले. उन्होंने खुद को बहुत अच्छे ढंग से मैनेज किया. पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, जो कि सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.' अपनी बल्लेबाजी पर धवन बोले, 'मैं अपनी फॉर्म से खुश हूं. मैं जानता हूं कि अर्धशतक को शतक में कैसे तब्दील किया जाता है. मैं पहले मैच में 97 रन पर आउट हुआ था. आज के मुकाबले में भी मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था. मैंने रन रेट को थोड़ा बेहतर करने की रिस्क उठाई और विकेट दे बैठा. '

धवन ने इस दौरान अपनी टीम की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, 'शुभमन ने आज 98 रन की पारी खेली. यह बहुत शानदार थी. वह परफेक्ट टाइमिंग के साथ बॉल को हिट कर रहा था. श्रेयस अय्यर और बाकी सभी ने जिस तरह से पूरी सीरीज में खेल दिखाया, वह लाजवाब रहा. मुझे अपनी गेंदबाजी पर भी गर्व है. उन्होंने अपना 100% दिया. सिराज ने आज जल्दी-जल्दी दो विकेट चटका दिए. अक्षर, चहल, शार्दुल सभी को इस जीत का श्रेय जाता है.'

शुभमन ने खेली 98 रन की पारी
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 113 रन की मजबूत साझेदारी की. यहां शिखर धवन (58) के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर (44) ने शुभमन गिल (98) का अच्छा साथ दिया. टॉप ऑर्डर के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 36 ओवर में तीन विकेट खोकर 225 रन बनाए ही थे कि बारिश शुरू हो गई. इसके बाद भारतीय पारी को यहीं समाप्त करने का फैसला लिया गया. डकवर्थ लुईस के तहत वेस्टइंडीज को 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य दिया गया लेकिन वह 26 ओवर में ही 137 रन बनाकर सिमट गई. भारत ने यह मुकाबला 119 रन के विशाल अंतर से जीता.

यह भी पढ़ें..

Commonwealth Games: 88 साल पहले राशिद अनवर ने दिलाया था भारत को पहला कॉमनवेल्थ मेडल, ऐसी है इस पहलवान की कहानी

Watch: धोनी को भी इंस्टा लाइव पर जोड़ना चाह रहे थे पंत, पूर्व कप्तान ने देखते ही कर लिया फोन बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात टाइटंस के नाम IPL की सबसे बड़ी जीत, SRH को हराकर रचा इतिहास, सुदर्शन-रबाड़ा चमके
गुजरात टाइटंस के नाम IPL की सबसे बड़ी जीत, SRH को हराकर रचा इतिहास, सुदर्शन-रबाड़ा चमके
GT vs SRH: 13 ओवर में नहीं बने थे 100, वाशिंगटन सुंदर के कमाल से गुजरात ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन ने फिफ्टी ठोक रचा इतिहास
13 ओवर में नहीं बने थे 100, वाशिंगटन सुंदर के कमाल से गुजरात ने बनाए 168 रन, साई सुदर्शन ने फिफ्टी ठोक रचा इतिहास
IPL 2026 के बीच इस टीम के मालिक बने राहुल द्रविड, CSK का पूर्व खिलाड़ी बना कप्तान
IPL 2026 के बीच इस टीम के मालिक बने राहुल द्रविड, CSK का पूर्व खिलाड़ी बना कप्तान
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget