एक्सप्लोरर

शेन वाटसन की होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी!

आईपीएल सीज़न 11 के फाइनल में चेन्नई की जीत के सबसे बड़े हीरो शेन वॉटसन अब भी नेशनल टीम में वापसी कर सकते हैं.

नई दिल्ली/सिडनी: आईपीएल सीज़न 11 के फाइनल में चेन्नई की जीत के सबसे बड़े हीरो शेन वॉटसन अब भी नेशनल टीम में वापसी कर सकते हैं? क्या ऐसा हो सकता है कि 2015-16 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके वॉटसन अब एक बार फिर से देश की येलो जर्सी में खेलते नज़र आए. जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि उनही के हमवतन मार्कस स्टोइनिस कह रहे हैं.

शेन वाटसन के बारे में उनके हमवतन मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि वाटसन अभी भी आस्ट्रेलिया के खेल सकते हैं. वाटसन ने फाइनल में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी.

स्टोइनिस का मानना है कि वाटसन को आस्ट्रेलियाई जनता ने कमतर आंका. स्टोइनिस के मुताबिक वाटसन में अभी भी आस्ट्रेलिया के लिए टी-20 खेलने का दम है.

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्टोइनिस के हवाले से लिखा है, "वह अभी भी आस्ट्रेलिया के लिए खेल सकते हैं. लेकिन मेरा मानना है कि वह अभी परिवार के साथ समय बिताने का लुत्फ उठा रहे हैं. वह साथ ही दूसरे टूर्नामेंट खेलने का लुत्फ ले रहे हैं."

स्टोइनिस आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे.

उन्होंने कहा, "हमने भारत में बात की थी. कुछ वर्षो से वो मेरे मेंटॉर रहे हैं. उनके अंदर करियर के अंत तक दिन ब दिन बेहतर होने की भूख है. इसलिए वह इतना अच्छा खेल रहे हैं."

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जब आस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे थे तब आस्ट्रेलियाई पब्लिक ने उनकी प्रतिभा को पहचाना." वॉटसन ने साल 2015 में टेस्ट और वनडे, उसके बाद 2016 में टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी.

वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट मैचों में 35 के औसत से 3731 रन बनाए और 75 विकेट भी हासिल किए. वहीं उन्होंने देश के लिए 190 वनडे मुकाबले भी खेले. जिसमें उन्होंने 9 शतकों के साथ 5757 रन बनाए. इस दौरान उनका बल्लेबाज़ी औसत 40 का रहा. इतना ही नहीं वॉटसन ने वनडे में गेंदबाज़ी करते हुए 168 विकेट भी चटकाए हैं.

वहीं टी20 क्रिकेट में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 58 मैचों में वाटसन ने 1462 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक भी शामिल है और 48 विकेट अपने नाम किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को होगा डेब्यू, आयरलैंड सीरीज के बाद बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, देखिए
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को होगा डेब्यू, आयरलैंड सीरीज के बाद बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, देखिए
'वैभव को नहीं खिलाना बड़ी गलती थी', सैयद किरमानी ने चयनकर्ताओं से पूछ लिया ये सवाल
'वैभव को नहीं खिलाना बड़ी गलती थी', सैयद किरमानी ने चयनकर्ताओं से पूछ लिया ये सवाल
'वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करना एक चुनौती क्योंकि...', ये क्या बोल गए सुनील गावस्कर
'वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करना एक चुनौती क्योंकि...', ये क्या बोल गए सुनील गावस्कर
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
FIFA 2026: मैक्सिकन वेव का जोश पड़ा भारी, स्टेडियम में महिला फैन के साथ हुआ मजेदार हादसा- वीडियो वायरल
'दीदी संभल कर' मैक्सिकन वेव का जोश पड़ा भारी, स्टेडियम में महिला फैन के साथ हुआ मजेदार हादसा
iPhone में दिखने वाला Blue Arrow क्या है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका असली मतलब
iPhone में दिखने वाला Blue Arrow क्या है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका असली मतलब
Embed widget