एक्सप्लोरर

Pakistan Cricket: शाहिद अफरीदी का बाबर आजम की काबिलियत पर कमेंट, बोले- मैच जिताने का नहीं रखते दम

Babar Azam: न्यूजीलैंड दौरे पर बाबर आजम ने तीन अर्धशतक जमाए थे. हालांकि 5 मैचों की इस टी20 सीरीज में पाकिस्तान को 1-4 से शिकस्त खानी पड़ी थी.

Shahid Afridi On Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम की काबिलियत पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने बाबर आजम में मैच जिताने वाली स्किल्स की गैर मौजूदगी बताई है. उन्होंने कहा है कि बाबर जब पिच पर बल्लेबाजी के लिए जाते हैं तो कभी ऐसा नहीं लगता कि वह पाकिस्तान को मैच जिताकर वापस लौटेंगे.

शाहिद अफरीदी की यह कमेंट पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान आई थी, जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है. इस साल 19 जनवरी को एक शो में शाहिद अफरीदी ने कहा था, 'हमें वो फीलिंग्स नहीं आती उसके अंदर जाने से कि हम यह मैच जीत जाएंगे. हमें बस यह फीलिंग्स आती है कि यह जा रहा है तो 50-60 रन करके आ जाएगा. हमें वो प्लेयर चाहिए जो अंदर जाए तो मैच जिताकर आए.'

शाहिद अफरीदी ने यह बात पाकिस्तान के न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा टी20 हारने के बाद कही थी. पांच मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान ने शुरुआती चारों मैच गंवा दिए थे. इस दौरान बाबर आजम ने बैक टू बैक तीन मैचों में अर्धशतक जमाए थे. हालांकि वह अपनी टीम को एक भी मुकाबले में जीत दर्ज कराने में कामयाब नहीं हो पाए थे. वह हर बार अच्छी तरह सेट होने के बाद अपना विकेट गंवा रहे थे. यही कारण है कि शाहिद अफरीदी ने बाबर की इस कमी को उजागर किया कि वह आखिरी तक खड़े होकर पाक टीम को जीत दिलाकर वापस लौटने वाले खिलाड़ियों में से नहीं हैं.

खराब दौर से गुजर रहे बाबर आजम
बाबर आजम के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है. टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है. वनडे और टी20 में उन्होंने औसत बल्लेबाजी की लेकिन उनकी कप्तानी और उनकी पारियों से पाक टीम को ज्यादा जीत नसीब नहीं हो सकी. वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद तो उन्हें कप्तानी से भी हटना पड़ा. हालांकि पाक टीम नए कप्तानों के आने के बाद भी जीत के ट्रैक पर नहीं लौट पाई. पाक टीम को ऑस्ट्रेलिया में 0-3 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी, वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर इस टीम ने 1-4 से टी20 सीरीज गंवाई.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: भारत vs इंग्लैंड टेस्ट इतिहास की 5 सबसे बड़ी पारियां, देखें किन बल्लेबाजों का नाम है शामिल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
आज देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget