एक्सप्लोरर

Shaheen Shah Afridi: दर्द में भी की ट्रेनिंग, कड़ी मेहनत कर हुए फिट, जानिए कैसी रही शाहीन शाह अफरीदी की कमबैक स्टोरी

चोट के बाद वापसी कर रहे पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की कमबैक की कहानी काफी संघर्षपूर्ण रही. उन्होंने खुद अपने कमबैक की स्टोरी साझा की है.

Shaheen Shah Afridi Comeback Story: टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम को सबसे बड़ा खतरा पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से रहेगा. दरअसल, लंबे वक्त चोट से उबरे शाहीन ने कमाल की वापसी की है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ प्रैक्टिस मुकाबले में दो विकेट अपने नाम किए. वहीं उन्होंने अपनी धारधार यॉर्कर से अफगानिस्तान के बल्लेबाज गुरबाज को इंजर्ड भी कर दिया.

ऐसे में आज हम आपको पाकिस्तान के इस स्टार तेज गेंदबाज की इंजरी और उसकी कमबैक की संघर्षपूर्ण कहानी बताएंगे. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें शाहीन ने खुद अपने कमबैक की पूरी कहानी बताई है.

दर्द में की ट्रेनिंग
पीसीबी द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में पाक तेज गेंदबाज हारिस रउफ शाहीन से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान शाहीन ने अपनी चोट से कमबैक की कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि बहुत मुश्किल होता है जब आप टीम को छोड़कर जाते हैं और अकेले रहते हैं और रिहैब करते हैं. शाहीन ने बताया कि उन्हें रिहैब के वक्त काफी दर्द से गुजरना पड़ा पर उन्होंने हार नहीं मानी उन्होंने दर्द में भी ट्रेनिंग की.

शाहीन ने बताया कि शुरूआत में मुझे चलने में भी दिक्कत होती थी. पर मैने धीरे-धीरे वॉक करना और बाद में रनिंग शुरू की. इसके बाद मैने शैडो बॉलिंग की प्रैक्टिस की. यही दुआ थी कि वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाउं. इसलिए मैने लगातार अपनी मेहनत जारी रखी.

वहीं हारिस के साथ बातचीत में शाहीन ने कहा कि वह हर मैच की तैयारियों को लेकर टीम के गेंदबाज से फोन पर बात करते थे. शाहीन दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं. शाहीन चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड जाकर अपना रिहैब कराया और टीम में फिर से वापसी की.

यह भी पढ़ें:

SMAT 2022: मध्य प्रदेश को लगा बड़ा झटका, वेंकटेश अय्यर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 के बाकी बचे मैचों से बाहर

UAE vs NAM: यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, नामिबिया को 7 रनों से दी मात, सुपर-12 में पहुंची नीदरलैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वो 7 बड़े क्रिकेटर जिनपर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, लिस्ट में 3 भारतीय
वो 7 बड़े क्रिकेटर जिनपर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, लिस्ट में 3 भारतीय
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget