एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज दौरे के लिए कल होगा भारतीय टीम का चयन, ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल, धोनी के भविष्य पर सवाल

पंत को हाल ही में रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया था. सेलेक्टर्स शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ को भी मौका दे सकते हैं. टी20 की शुरूआत 3 से 6 अगस्त के बीच होने वाली है.

विराट कोहली का टीम से जुड़ना और धोनी का भविष्य आगे क्या है इन सब सवालों के जवाब कल उस समय मिल जाएंगे जब एमएसके प्रसाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए खिलाड़ियों की सूची बताएंगे. अगले महीने से वेस्टइंडीज दौरे की शुरूआत होनी है और कल उन खिलाड़ियों का नाम बताया जाएगा जो वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होंगे. 38 साल के धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. वहीं अब उनके रिटायरमेंट को लेकर भी बहस तेज हो गई है. हालांकि अभी तक धोनी ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है. धोनी का टीम में चुना जाना और टीम से बाहर जाना कई चीजों का संकेत दे देगा. भारत इस दौरान टी20, वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है. चयनकर्ता इस दौरान रिषभ पंत को टीम में ले सकते हैं. धोनी को वेस्टइंडीज के साथ पिछली टी20 सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया था, जिसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम का हिस्सा नहीं थे. अब इसी को देखते हुए ये लग रहा है कि धोनी को अब टीम में मौका नहीं मिलेगा. पंत को हाल ही में शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किया गया था. वहीं विराट कोहली को घरेलू मैचों के लिए आराम देकर रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी जा सकती है. लेकिन इस बीच मिडल ऑर्डर की दिक्कत अभी तक खत्म नहीं हुई है. इसी को देखते हुए टीम में कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, मनीष पांडेय और मुंबई के श्रेयस अय्यर को शामिल किया जा सकता है. ये सभी बल्लेबाज डोमेस्टिक में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं सेलेक्टर्स शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ को भी मौका दे सकते हैं. लेकिन ऐसे में दिनेश कार्तिक और केदार जाधव को वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन करने के कारण टीम से बाहर निकाला जा सकता है. दूसरे खिलाड़ियों में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लिमिटेड ओवर में मौका मिल सकता है. दूसरे प्लेयर्स की अगर बात करें तो राहुल चहर, नवदीप सैनी, खलील अहमद, दीपक चहर, अवेश खान, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह मिलेगी. बता दें कि टी20 की शुरूआत 3 से 6 अगस्त के बीच होने वाली है. वहीं वनडे का मुकाबला 8 से 14 के बीच खेला जाएगा. जबकि दो टेस्ट सीरीज की शुरूआत 22 से 3 सितंबर के बीच होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget