एक्सप्लोरर

सहवाग ने किया खुलासा, धोनी के कप्तानी छोड़ने पर क्यों चुप रहे वीरू

4 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद अपने सभी फैंस को एक बड़ा झटका दिया था.

 


 


 


सहवाग ने किया खुलासा, धोनी के कप्तानी छोड़ने पर क्यों चुप रहे वीरू

नई दिल्ली: 4 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद अपने सभी फैंस को एक बड़ा झटका दिया था. जिसके बाद भारतीय क्रिकेट से लेकर विश्व क्रिकेट से भी कई दिग्गज़ों ने धोनी के इस फैसले को सम्मान देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी लेकिन धोनी का ये फैसला के आने के बाद अगले 3 दिन तक एक ऐसा नाम खामोश रहा जो अकसर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखता है. 


 


जी हां हम बात कर रहे हैं वीरेंद्र सहवाग की. धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर चुप्पी साधे सहवाग ने अब सफाई देते हुए 7 जनवरी को एक ट्वीट कर कहा, 'आज 7 तारीख है और लिमिटेड ओवर क्रिकेट से कप्तानी छोड़ने पर उनके लिए मेरी तरफ से ये सम्मान है.' 


 


सहवाग ने क्रिकेट टॉकीज़ नाम की वेबसाइट पर कहा, ' कप्तान धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है ये मेरी सोच से थोड़ा जल्दी हो गया, 7 नंबर कप्तान धोनी का पसंदीदा नंबर है. मैदान पर बतौर कप्तान और खिलाड़ी उनकी सकिल्स बेहतरीन है लेकिन मैदान से बाहर वो और भी शानदार इंसान हैं. इससे अच्छा और क्या हो सकता है कि अपने आखिरी वनडे मुकाबले में वो अपने साथियों खिलाड़ियों के साथ अपने नाम वाली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे, आगे वो अपने जीवन में जो भी करें उसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाए देना चाहता हूं.'


 



आपको बता दें कि कप्तान एमएस धोनी नंबर 7 को अपना लकी नंबर मानते हैं. अकसर मैदान पर भी वो 7 नंबर की जर्सी में ही नज़र आते है और अब सहवाग ने इतने समय चुप रहने के अपने कारण को 7 तारीख को जग-ज़ाहिर कर दिया. सहवाग लंबे समय तक एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं. साल 2007 और 2011 विश्वकप के दौरान भी सहवाग धोनी की कप्तानी वाली टीम का हिस्सा थे. 


 


धोनी की अगुआई में भारत पहली बार टेस्ट में नंबर-1 की कुर्सी पर बैठा.


 


एकदिवसीय में धोनी ने कुल 199 मैचों में टीम का नेतृत्व किया. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाने वाले धोनी ने टीम को कप्तान रहते कुल 110 मैचों में जीत दिलाई जबकि 74 मुकाबलों में उन्हें हार मिली. चार मुकाबले टाई और 11 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला. कप्तान रहते हुए एक बल्लेबाज के तौर पर भी धोनी कामयाब रहे. उन्होंने कप्तान रहते एकदिवसीय में 54 का औसत और 86 के स्ट्राइक रेट से 6,683 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
फाफ डु प्लेसिस रिलीज, कई खिलाड़ियों की बदली टीम; सभी टीमों के स्क्वॉड का एलान
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी
श्रीलंका दौरा मिस करेंगे साई सुदर्शन? क्या है टीम इंडिया से जुड़ने का अपडेट? जानें कहां हैं अभी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget