एक्सप्लोरर

मनोरंजन के लिए अपने ही ट्वीट पढ़ते हैं सहवाग

मनोरंजन के लिए अपने ही ट्वीट पढ़ते हैं सहवाग

 


 


 


मनोरंजन के लिए अपने ही ट्वीट पढ़ते हैं सहवाग

नई दिल्ली: सिर्फ फैंस को वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पढ़ने का लुत्फ नहीं उठाते बल्कि यह पूर्व क्रिकेटर भी मनोरंजन के लिए अपने ही ट्वीट पढ़ता है. ट्विटर पर सहवाग के मजाकिया और सटीक पोस्ट काफी लोकप्रिय हो रहे हैं.


 


सहवाग ने ‘एजेंडा आज तक’ सत्र के दौरान कहा, ‘‘सोशल मीडिया ऐसा मंच है जहां आप अपना नजरिया रख सकते हैं और अपने प्रशंसकों से जुड़ सकते हैं. मैंने हमेशा एक चीज में विश्वास रखा है और वह है एंटरटेनमेंट..एंटरटेनमेंट..एंटरटेनमेंट. जीवन में पहले ही काफी तनाव है. अगर आप किसी को खुश कर सकते हैं और हंसा सकते हो तो इससे बेहतर कुछ नहीं है.’’


 


उन्होंने कहा, ‘‘लोग काफी आम चीजें लिखते हैं. मैंने सोचा कि कुछ ऐसा लिखा जाए जिस पर लोग ध्यान दें. मैं हाल में अभिनेता रणवीर सिंह से मिला और उसने कहा कि वह आधी रात को मेरे ट्वीट पढ़ता है और पलंग पर हंसी से उछलने लगता है.’’ 


 


सहवाग ने कहा, ‘‘मेरे बच्चे भी मुझे कहते हैं कि आप शानदार हैं. भगवान (सचिन तेंदुलकर) आपकी तारीफ करते हैं. क्या आप इतने अच्छे थे. अब मैं यूट्यूब पर अपनी खुद की बल्लेबाजी के वीडियो देखता हूं और लुत्फ उठाता हूं.’’ 


 


यह पूछने पर कि विराट उन्हें किसकी याद दिलाते हैं सहवाग ने कहा कि किसी की तुलना किसी ने नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘जब वह बल्लेबाजी करता है तो मैं लुत्फ उठाता हूं. वह मुझे सिर्फ विराट की याद दिलाता है. वर्ष 2016 में उसके आंकड़े डान ब्रैडमैन से बेहतर हैं. वह वनडे, टेस्ट सभी प्रारूपों में अच्छा है. किसी की तुलना नहीं की जानी चाहिए. जब लोगों ने मुझे कहा कि मैं तेंदुलकर की तरह खेलता हूं तो मैंने 10-12 वनडे में उनकी तरह शाट खेलने की कोशिश की और बुरी तरह विफल रहा. तब मैंने कहा तेंदुलकर से कोई मतलब नहीं, अपने स्वयं का खेल खेलो.’’ 


 


सहवाग ने कहा कि इंग्लैंड के स्पिनर एश्ले जाइल्स के खिलाफ उन्होंने एक बार सचिन तेंदुलकर को क्रीज से बाहर निकलकर खेलने की सलाह दी थी और ऐसा करते हुए यह दिग्गज बल्लेबाज स्टंप हो गया जिसके बाद वह चाय के विश्राम के दौरान ड्रेसिंग रूम में नहीं गए और अंपायरों के कमरे में रूके.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget