एक्सप्लोरर

IND Vs SL: संजू सैमसन के शॉट सिलेक्शन पर खड़े हुए सवाल, अगले दो मैचों में खेलनी होगी बड़ी पारी

IND Vs SL: संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं रहे. इसके बाद ही संजू को लेकर सवाल खड़े हुए हैं.

IND Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को खेले गए बेहद ही रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया दो रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. हालांकि इस मैच में ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया. ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में सबकी नज़रें संजू सैमसन पर हैं और वह भी महज 5 रन ही बना पाए.  महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन के श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 में खराब शॉट चयन पर निराशा जताई है.

पहले टी20 के दौरान संजू को सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर जीवनदान मिला लेकिन पांचवीं गेंद पर एक्रॉस द लाइन मारने की कोशिश में वह लपके गए. गावस्कर ने मैच के दौरान कहा, "वह एक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन उनका शॉट चयन निराश करता है और इस बार भी उन्होंने निराश किया है."

सैमसन के बारे में बात करते हुए पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने कहा कि यह सही समय है कि सैमसन टी20 में मिले मौकों को भुना लें. गंभीर ने कहा, "हम उनके प्रतिभाशाली होने के बारे में बात करते हैं लेकिन उन्हें इन मौकों को भुनाना होगा."

संजू सैमसन को खेलनी होगी बड़ी पारी

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई बड़े बदलाव हुए हैं. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में होने खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जो कि भविष्य में टीम इंडिया का अहम हिस्सा होंगे. यह सीरीज संजू सैमसन के लिए भी बेहद अहम है. अगर संजू सैमसन इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टी20 फॉर्मेट में नंबर चार पोजिशन पर वह अपना दावा मजबूती से ठोंक सकते हैं. हालांकि इसके लिए संजू सैमसन को अगले दो मैचों में एक बड़ी पारी जरूर खेलनी होगी.

भारत का सीरीज के दूसरे मैच में गुरूवार को पुणे में श्रीलंका से मुकाबला होगा. भारत अभी 1-0 से आगे है.

Stephen Fleming: CSK के हेड कोच ने शेयर की चेपॉक स्टेडियम से जुड़ी खास यादें, फैंस के सपोर्ट को भी बताया बेमिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget