एक्सप्लोरर

SA vs IND 2nd Test: आखिरी सेशन में विकेट लेकर भारतीय टीम की जोरदार वापसी

पहले दिन के दो सेशन तक संघर्ष करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे सेशन में शानदार वापसी करते हुए दिन का सुखद अंत किया. दूसरे टेस्ट का पहला दिन जब खत्म हुआ तब साउथ अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए थे.

साउथ अफ्रीका बनान भारत दूसरा टेस्ट पहला दिन -

पहले दिन के दो सेशन तक संघर्ष करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे सेशन में शानदार वापसी करते हुए दिन का सुखद अंत किया. दूसरे टेस्ट का पहला दिन जब खत्म हुआ तब साउथ अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए थे. कप्तान फाफ डू प्लेसी 25 और केशव महाराज 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

भारत की ओर से आर अश्विन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए तो वहीं मेजबान टीम के दो बल्लेबाज रन आउट हुए. मेजबान टीम के दो बल्लेबाज एक बेहतरीन शुरुआत को शतक में बदलने से चूक गए. पहले जहां एडन मार्कराम 94 रन बनाने के बाद अश्विन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए तो वहीं दो जीवनदान के बाद शतक की ओर बढ़ रहे हाशिम अमला 82 रन बनाने के बाद हार्दिक पांड्या के सीधे थ्रो पर पवेलियन लौटे.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका को मार्कराम और डीन एल्गर (31) ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की. अश्विन ने भारत को पहला विकेट दिलाया. एल्गर अश्विन की गेंद पर आगे निकल कर शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीधे मुरली विजय के हाथों में समा गई.

इसके बाद भारत को जल्द दूसरी सफलता मिल जाती लेकिन अमला को 30 रन तक पहुंचते-पहुंचते दो जीवनदान मिल चुके थे. अमला और मार्कराम ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े. मार्कराम ने आउट होने पर डीआरएस की मांग की लेकिन वह थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे क्योंकि बल्ले का किनारा लगने पर थोड़ा संशय था. लेकिन मैदानी अंपायर के फैसले को बदलने का कोई कारण नहीं दिखा.

दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स आज अपने रंग में नहीं दिखे और टी के बाद 48 गेंद पर 20 रन बनाने के बाद इशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए. 246 के स्कोर पर अमला के रन आउट होने के बाद भारतीय खेमे में खुशी लौट आई जिसके बाद अश्विन ने क्विंटन डीकॉक(0) और पार्थिव पटेल ने फिलेंडर(0) को रन आउट कर टीम की जोरदार वापसी करा दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget