एक्सप्लोरर

RR vs MI: स्टीव स्मिथ के नाबाद अर्धशतक की मदद से राजस्थान ने मुंबई को 5 विकेटों से हराया

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स की यह नौ मैचों में तीसरी और मुंबई इंडियंस पर लगातार दूसरी जीत है. मुंबई की दस मैचों में चौथी हार है. रॉयल्स की जीत में उसके तीन गेंदबाजों लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल (21 रन देकर दो विकेट), जोफ्रा आर्चर (22 रन देकर एक विकेट) और स्टुअर्ट बिन्नी (तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट) की भूमिका भी अहम रही. इन तीनों ने मिलकर 11 ओवर में 62 रन दिये और चार विकेट लिये.

स्टीव स्मिथ की कुशल कप्तानी और उम्दा अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को मुंबई इंडियन्स को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2019 में अपनी उम्मीदों को और कुछ मज़बूती दी है. रॉयल्स ने मैच से ठीक पहले अंजिक्य रहाणे की जगह स्मिथ को कमान सौंप दी थी. ऑस्ट्रेलियाई के इस पूर्व कप्तान ने हर मोड़ पर अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया. उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 59 रन की पारी खेली और युवा रियान पराग (29 गेंदों पर 43) के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई जिससे रॉयल्स ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाकर जीत दर्ज की. संजू सैमसन ने भी 19 गेंदों पर 35 रन का योगदान दिया. इससे पहले मुंबई की पारी क्विंटन डी कॉक (47 गेंदों पर 65 रन) के इर्द गिर्द घूमती रही. उन्होंने सूर्यकुमार यादव (33 गेंदों पर 34 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 97 रन जोड़े, लेकिन तब भी पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाली मुंबई की टीम पांच विकेट पर 161 रन ही बना पाई. राजस्थान की यह नौ मैचों में तीसरी और मुंबई पर लगातार दूसरी जीत है. मुंबई की दस मैचों में चौथी हार है. रॉयल्स की जीत में उसके तीन गेंदबाजों लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल (21 रन देकर दो विकेट), जोफ्रा आर्चर (22 रन देकर एक विकेट) और स्टुअर्ट बिन्नी (तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट) की भूमिका भी अहम रही. इन तीनों ने मिलकर 11 ओवर में 62 रन दिये और चार विकेट लिये. आर्चर ने अगर तीन कैच नहीं छोड़े होते तो मुंबई की स्थिति नाजुक हो सकती थी. डी कॉक तब छह रन पर थे तब आर्चर उनका कैच नहीं ले पाये. इसके बाद उन्होंने जयदेव उनादकट की गेंदों पर हार्दिक पंड्या (15 गेंदों पर 23 रन) के दो कैच टपकाये. राजस्थान रायल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरू से हावी होने की रणनीति अपनायी. सैमसन ने पारी का आगाज करते हुए यह जिम्मेदारी बखूबी संभाली लेकिन कप्तानी से हटाये गये रहाणे केवल 12 रन बना पाये. लेग स्पिनर राहुल चाहर (29 रन देकर तीन) ने रहाणे के रूप में अपना पहला विकेट लिया. इसके बाद सैमसन और स्मिथ ने मिलकर सातवें ओवर तक स्कोर 75 रन पर पहुंचा दिया. ऐसे समय में चाहर ने फिर से गेंद संभाली तथा सैमसन और बेन स्टोक्स (शून्य) को पांच गेंद के अंदर पवेलियन की राह दिखा दी. असम के 17 वर्षीय पराग ने अपने कप्तान का बखूबी साथ दिया और अच्छे स्ट्रोक लगाने के अपने कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया. स्मिथ ने 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद पराग रन आउट हो गये जबकि एशटन टर्नर लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल पाये. बिन्नी (नाबाद सात) ने विजयी चौका लगाया. स्मिथ और पराग दोनों ने समान पांच चौके और एक . एक छक्का लगाया. इससे पहले स्मिथ ने क्षेत्ररक्षण के समय अपने नेतृत्वकौशल का परिचय दिया. उन्होंने गेंदबाजी में अच्छे बदलाव किये और गोपाल ने तीसरे ओवर में ही रोहित शर्मा (पांच) को अपनी ही गेंद पर कैच करके अपने कप्तान की रणनीति को सही साबित भी किया. मुंबई का स्कोर तीन ओवर के बाद एक विकेट पर 13 रन था. इसके बाद धवल कुलकर्णी जब अपना दूसरा ओवर करने के लिये आये तो डी कॉक ने उन पर लगातार तीन चौके और एक छक्का जड़कर रन गति तेज की. उन्होंने 34 गेंदों पर इस सत्र का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया. सूर्यकुमार को रन बनाने के लिये जूझना पड़ा. वह तीसरे ओवर में क्रीज पर आ गये थे लेकिन रियान प्रयाग पर जमाये गये छक्के के अलावा उनके नाम पर कोई बड़ा शाट नहीं रहा. बिन्नी ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर आउट कराकर यह साझेदारी तोड़ी. गोपाल ने अगले ओवर में डी कॉक की पारी का अंत किया जिन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाये. मुंबई के बिग हिटर्स के लिये क्रीज पर उतरने का यह सही समय था. अब हार्दिक और कीरेन पोलार्ड क्रीज पर थे. उनादकट ने धीमी आफ कटर पर पोलार्ड (दस) को बोल्ड कर दिया. आर्चर ने हार्दिक को जीवनदान दिये लेकिन यार्कर पर उन्हें पगबाधा आउट करके इसकी भरपायी की. बेन कटिंग (नाबाद 13) ने आर्चर की आखिरी गेंद छह रन के लिये भेजी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget