एक्सप्लोरर

स्पिन को कैसे खेलना है ये अच्छे से जानते हैं रोस्टन चेज: स्टुअर्ट लॉ

वेस्टइंडीज़ के कोच स्टुअर्ट लॉ ने कहा कि दूसरे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की राह का सबसे रोढ़ा बने रोस्टन चेस स्पिन खेलने के माहिर हैं.

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच राजकोट में जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन जहां शुरुआती सेशन भारतीय गेंदबाज़ों के नाम रहे. वहीं अंतिम सेशनों में वेस्टइंडीज़ के निचले क्रम के बल्लबाज़ों ने दमदार वापसी.

रोस्टन चेज की शानदार पारी के साथ बाकी बल्लेबाज़ों की मदद से वेस्टइंडीज़ ने संघर्ष किया. इस प्रदर्शन के बाद टीम के मुख्य कोच ने भी चेज की तारीफ की है.

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच स्टुअर्ट लॉ ने कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज के जुझारू जज्बे में रोस्टन चेज का घरेलू मैदान पर स्पिनरों का डटकर सामना करने का अनुभव अहम साबित हुआ.

चेज स्टंप तक 98 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, जिससे वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवाकर 295 रन बना लिये थे.

लॉ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह स्पिन को बखूबी समझता है. वे घरेलू क्रिकेट में कैरेबियाई सरजमीं पर स्पिनरों का काफी सामना करते हैं.’’

चेज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वह क्रिकेट के मैदान पर डटकर सामना करना पसंद करता है. वह स्पिन खेलने का लुत्फ उठाता है. उसने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी कड़ी मेहनत की है और यह अब कमजोरी नहीं रह गयी है. अब यह मजबूती बननी शुरू हो गयी है.’’

चेज ने जमैका में भारत के खिलाफ 2016 में हुए टेस्ट मैच में पूरे दिन बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया था. उसने अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन को छह घंटे तक हताश किया और अपनी टीम को ड्रा कराने में मदद की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहला शतक जड़ श्रेयस अय्यर ने पंजाब को जिताया करो या मरो मैच, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
पहला शतक जड़ श्रेयस अय्यर ने पंजाब को जिताया करो या मरो मैच, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
अर्जुन तेंदुलकर ने IPL से अब तक कितने पैसे कमाए? रकम उड़ा देगी होश
अर्जुन तेंदुलकर ने IPL से अब तक कितने पैसे कमाए? रकम उड़ा देगी होश

वीडियोज

Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani
Iran US War Update: ईरान के खिलाफ ट्रंप लेंगे अब तक का सबसे बड़ा फैसला? | US | Trump | Asim Munir
Abp Report | Iran US War | Inflation: मिडिल ईस्ट में जंग और भारत में 'तेल' की आग! | Crisis
Vasudha: 😯Karishma का खेल खत्म, Chandrika की घर वापसी का जश्न! #sbs
Trump Ultimatum | Iran-US War Update: मिडिल ईस्ट में तनाव तेज | Breaking News |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget