एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा से पूछा गया- वर्ल्ड कप या आईपीएल क्या है प्राथमिकता? 'हिटमैन' ने दिया यह जवाब

रोहित शर्मा ने फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में हिस्सा लिया था. हालांकि सीरीज के आखिरी मैच में वह चोटिल हो गए और तब से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं.

कोरोना वायरस की वजह से टीम इंडिया के क्रिकेटर्स बीते तीन महीने से मैदान पर नहीं उतर पाए हैं. इतना ही नहीं जिस कदर कोरोना का कहर बढ़ रहा है उससे निकट भविष्य में भी क्रिकेट से जुड़े हुए आयोजनों पर सवालिया निशान लगा हुआ है. हालांकि टीम लिमिटिड ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा ने इस साल आईपीएल के साथ ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर की है.

आईसीसी ने आस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. वहीं भारतीय क्रिकेट ने इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है. इस तरह की अटकलें हैं कि अगर टी20 विश्व कप स्थगित होता है तो इस विंडो में आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है.

रोहित ने अपने फैंस के साथ बात करने के लिए इंस्टाग्राम चैट शुरू की. रोहित से जब पूछा गया कि वर्ल्ड कप या आईपीएल उनकी प्राथमिकता क्या है. इसके जवाब में रोहित शर्मा ने कहा कि वह दोनों टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं.

रोहित आईपीएल में चार बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स की अगुआई करते हैं. इस स्टार सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम इस साल जब आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलना चुनौतीपूर्ण होगा.

भारत को आस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट की सीरीज खेलनी है जिसका पहला टेस्ट तीन दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा. एडीलेड ओवल में दूसरा टेस्ट दिन-रात्रि का होगा. रोहित ने साथ ही कहा कि उन्हें आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जेसन राय को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है.

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें लीजेंड कहा है. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में चोटिल होने के बाद से रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान से दूर हैं.

जब सुशांत सिंह राजपूत ने कर दी थी धोनी की पुरानी बाइक यामाहा की मांग, फिर इन रास्तों पर की थी सैर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम
CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget