एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके रोहित शर्मा

World Cup 2019: रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाए, पर वह सचिन का सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए.

World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जिस तरह की फॉर्म में थे, उससे लगा था कि वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड तोड़ देंगे. लेकिन बुधवार को भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद रोहित इस मुकाम तक पहुंचने में विफल रह गए. सचिन के नाम एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले गए विश्व कप में 673 रन बनाए थे. रोहित जब इस विश्व कप के सेमीफाइनल में उतरे तो वह सचिन के रिकार्ड को तोड़ने से 27 रन दूर थे. सेमीफाइनल में रोहित सिर्फ एक रन ही बना सके और 26 रन से सचिन का रिकार्ड तोड़ने से चूक गए. रोहित ने इस विश्व कप में पांच शतक और दो अर्धशतकों सहित नौ मैचों में 648 रन बनाए. इस विश्व कप में उनका औसत 81 का रहा. रोहित एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन के रिकार्ड को तोड़ नहीं पाए लेकिन आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के पास अभी इसके लिए मौका है. मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया को गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलना है. वार्नर ने अभी तक इस विश्व कप में नौ मैचों में 638 रन बनाए हैं और वह सचिन का रिकार्ड तोड़ने से 35 रन पीछे हैं. इस विश्व कप में वार्नर ने तीन अर्धशतक और तीन शतक जमाए हैं. रोहित ने हालांकि इस विश्व कप में कुछ और रिकार्ड अपने नाम किए हैं. इस विश्व कप में उन्होंने पांच शतक लगाए हैं और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ा जिनके नाम एक विश्व कप में चार शतक का रिकार्ड था. रोहित हालांकि एक मामले में सचिन की बराबरी जरूर कर ले गए. सचिन के नाम छह विश्व कप में छह शतक हैं और वह विश्व कप के सभी संस्करणों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित ने इस मामले में सचिन की बराबरी कर ली है. इस विश्व कप में पांच शतक के अलावा रोहित ने 2015 में खेले गए विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक जमाया था. रोहित ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102 और पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों की पारियां खेलीं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget