एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: व्हाइट बॉल फॉर्मेट में खत्म हो जाएगी रोहित शर्मा की कप्तानी? BCCI कर सकती है बड़ा फैसला

BCCI: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं. हालांकि ये फैसला रोहित की व्हाइट बॉल कप्तानी को लेकर हो सकता है.

Rohit Sharma's White Ball Captaincy: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि इससे पहले टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में कोई मुकाबला नहीं गंवाया था. अब वर्ल्ड कप गंवाने के बाद व्हाइट बॉल यानी सीमित ओवर के क्रिकेट में रोहित शर्मा की कप्तानी जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी रोहित शर्मा के साथ व्हाइट बॉल कप्तानी पर बात करेगी. 

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा चयनकर्ताओं को पहले ही बता चुके हैं कि उन्हें टी20 फॉर्मेट से दूर रखा जाए. सोर्स ने बताया, “वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा ने बातचीत की थी कि टी20 आई में उन पर विचार न किए जाने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. चयनकर्ता बीते करीब एक साल से टी20 इंटरनेशनल के लिए युवाओं में बहुत ज़्यादा निवेश कर रहे हैं. अगले साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर इस रणनीति पर टिके रहना चाहते हैं.”

टी20 में उन पर विचार न किए जाने पर, अब चयनकर्ता वनडे फॉर्मेट में रोहित से कप्तानी को लेकर बातचीत कर सकते हैं. ऐसे में रोहित शर्मा सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट पर ध्यान दे सकते हैं. वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले साइकल यानी 2025 तक टेस्ट की कप्तानी कर सकते हैं. 

सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को आगे बताया, “अब ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा अपना ज़्यादा ध्यान 2025 तक चलने वाले अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टेस्ट पर देंगे. लंबे फॉर्मेट के लिए नए कप्तान को तैयार करना इस एजेंडे का अहम हिस्सा होगा. हार्दिक पांड्या की चोट को देखते हुए चयनकर्ता वनडे में नया विकल्प तलाश कर सकते हैं.”

तीन आईसीसी टूर्नामेंट गंवा चुके हैं रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में अब तक कुल तीन आईसीसी टूर्नामेंट गंवा चुके हैं. हालांकि उन्होंने 2023 एशिया कप का खिताब जीता था. लेकिन कप्तान के रूप में रोहित ने 2022 का टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 गंवाया. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, दमदार प्रदर्शन से एक बन सकता है IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs ENG Viral Video: रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget