एक्सप्लोरर

टेस्ट से हुए बाहर तो रोहित ने कहा-आधा करियर खत्म,अब सोचने का मतलब नहीं बनता

रोहित ने कहा कि उनके उतार चढाव वाले टेस्ट करियर के बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं बनता क्योंकि उनका आधा करियर बीत चुका है.

भारत के वनडे और टी 20 टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लगभग मान लिया है टेस्ट टीम में उनकी वापसी के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं और वो इस बारे में सोचना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि उनके उतार चढाव वाले टेस्ट करियर के बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं बनता क्योंकि उनका आधा करियर बीत चुका है.

रोहित अब केवल अपने बाकी बचे करियर का पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं.

उन्होंने टेस्ट मैचों में अपने कमतर रिकॉर्ड के बारे में कहा , ‘‘एक खिलाड़ी के रूप में आपके पास सीमित समय होता है और मैंने इसमें से लगभग आधा समय बिता दिया है. बाकी बचे आधे समय को यह सोचकर बिताने का कोई मतलब नहीं है कि मुझे चुना जाएगा या नहीं. मैं इस सिद्वांत के साथ आगे बढ़ता हूं कि मेरे पास जो भी मौका है उसका पूरा फायदा उठाओ.’’

वनडे और टी 20 फॉर्मेट में प्रभावशाली रिकॉर्ड रखने के बावजूद रोहित 25 टेस्ट मैचों में 39.97 की औसत से 1479 रन ही बना पाए हैं. साउथ अफ्रीका में लचर प्रदर्शन के कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए टीम में भी नहीं चुना गया.

लेकिन उन्हें कोई शिकायत नहीं है और उन्होंने कहा कि वह करियर के उस दौर में है जहां वह चयन को लेकर नहीं सोच सकते.

उन्होंने कहा , ‘‘मैं उस दौर में नहीं हूं जहां मुझे इस पर चिंता करनी पड़े कि मुझे चुना जाएगा या नहीं. मुझे अपने खेल का लुत्फ उठाने की जरूरत है. मेरे करियर के पहले पांच छह साल ऐसे थे जब मैं यह सोचता था कि क्या मुझे चुना जाएगा. क्या मैं खेलूंगा. अब यह खेल का लुत्फ उठाने से जुड़ा है.’’

रोहित से पूछा गया कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर किए जाने से हैरान हैं , उन्होंने कहा , ‘‘नहीं. जैसा मैंने पहले कहा कि मैं केवल अपने खेल का लुत्फ उठा सकता हूं. किसी चीज को लेकर खेद जताने का समय नहीं है. पहले मेरे पास खेद जताने का पर्याप्त समय था. आगे हमें बड़े टूर्नामेंटों में खेलना है, बेहतर यही होगा कि हम उस पर ध्यान दें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
IND vs SL 2nd Test Day 2 Live: ऋषभ पंत की आ गई बैटिंग, भारत के 6 विकेट गिरे
LIVE: ऋषभ पंत की आ गई बैटिंग, भारत के 6 विकेट गिरे
ऋषभ पंत दूसरे दिन बैटिंग करने आएंगे या नहीं? भारतीय कोच ने बताया
ऋषभ पंत दूसरे दिन बैटिंग करने आएंगे या नहीं? भारतीय कोच ने बताया
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मलयालम एक्टर ने छोड़ी BJP, TVK में होंगे शामिल, बन गई बात, किया खुलासा
मलयालम एक्टर ने छोड़ी BJP, TVK में होंगे शामिल, बन गई बात, किया खुलासा
अमरावती अस्पताल आग: नवजातों को बचाने के लिए नर्सों ने लगाई जान की बाजी, हाथ-पैर भी जले
अमरावती अस्पताल आग: नवजातों को बचाने के लिए नर्सों ने लगाई जान की बाजी
'आरक्षण का विरोध करने वालों पर राजद्रोह...', केंद्रीय मंत्री ने ये क्या कहा?
'आरक्षण का विरोध करने वालों पर राजद्रोह...', केंद्रीय मंत्री ने ये क्या कहा?
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
रवि तेजा की 'इरुमुडी' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, 72 घंटो में ही कमा डाला 45% प्रॉफिट
'इरुमुडी' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, 72 घंटो में कमा डाला 45% प्रॉफिट
IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने फोन कर जज पर डाला दबाव, HC ने लगाई फटकार
IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने फोन कर जज पर डाला दबाव, HC ने लगाई फटकार
बंगाल की खाड़ी में हलचल, कई राज्यों में आएगी 'आफत', IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में हलचल, कई राज्यों में आएगी 'आफत', IMD की बड़ी चेतावनी
गमले में उगाएं तीखी लाल मिर्च, जानें ले तरीका
गमले में उगाएं तीखी लाल मिर्च, जानें ले तरीका
Embed widget