एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा ने यश धुल समेत युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल होने के लिए दी खास सलाह

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया में शामिल होने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों को खास सलाह दी है. उन्होंने कहा कि चयन के बारे में चिंतित नहीं हों क्योंकि समय आने पर मौके मिलेंगे.

कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया में शामिल होने की महत्वकांक्षा रखने वाले और अभी रणजी ट्रॉफी में खेल रहे बल्लेबाजों को बुधवार को सलाह दी कि वे रन बनाना जारी रखें और चयन के बारे में चिंतित नहीं हों क्योंकि समय आने पर मौके मिलेंगे. भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश धुल और मुंबई के सरफराज खान उन बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र के पहले दौर में शतक जड़े.

रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टी20 सीरीज से पहले कहा, ‘‘मैं उनसे सिर्फ इतना कह सकता हूं कि रन बनाते रहो और मौके मिलेंगे जैसा कि हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और बाकी खिलाड़ियों के साथ हुआ, जो अब टेस्ट टीम के सदस्य हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘काफी लड़के हैं, मुझे पता है, आपको रन बनाना जारी रखना होगा, आपको धैर्य रखना होगा और अपना काम जारी रखना होगा, फिलहाल मैं उन्हें यही कह सकता हूं और मैं उनसे यही करने की उम्मीद करता हूं.’’

रोहित ने कहा कि अंतिम एकादश में चयन कई मुद्दों पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी जिसके मुकाबले अगले महीने मोहाली और बेंगलुरू में खेले जाएंगे. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘काफी चीजें इस पर निर्भर करती है कि हमारी टीम में अभी किस तरह का संयोजन है और हम किस तरह की पिच पर खेल रहे हैं, विरोधी कौन है और इस तरह की चीजें.’’

उन्होंने कहा, ‘‘चयन इन चीजों पर काफी निर्भर करता है. लेकिन जैसा कि मैंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं. दो टेस्ट मैच के लिए हमने टीम की घोषणा कर दी है और एक टेस्ट मैच और है जो इंग्लैंड में खेला जाना है. इंग्लैंड के बारे में हम बाद में सोचेंगे.’’

रोहित ने कहा कि उन्हें खुशी है कि खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिल रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘जितने भी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला, मुझे खुशी है कि उन्हें कम से कम रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका तो मिला जो उनके नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है. उम्मीद करता हूं कि अगले दो मैच में भी हमें काफी प्रदर्शन देखने को मिलेंगे.’’

यह भी पढ़ें : IPL Auction 2022: नीलामी में इंग्लैंड के कुल 11 खिलाड़ी बिके, Liam Livingstone को मिली सबसे बड़ी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget