एक्सप्लोरर

यो-यो टेस्ट पास करने के बाद आलोचकों पर जमकर बरसे रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है. रोहित इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जो इंग्लैंड दौरे से पहले क्रिकेटरों के फिटनेस स्तर को जांचने के लिए बीसीसीआई द्वारा कराए गए यो-यो टेस्ट को पास करने से छूट गए थे.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है. रोहित इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जो इंग्लैंड दौरे से पहले क्रिकेटरों के फिटनेस स्तर को जांचने के लिए बीसीसीआई द्वारा कराए गए यो-यो टेस्ट को पास करने से छूट गए थे.

लेकिन यो-यो टेस्ट पास करने के बाद ही रोहित शर्मा उन सभी लोगों पर भड़के हैं जिन्होंने उनकी फिटनेस और यो-यो टेस्ट से बार-बार बचने की बात कही थी.
रोहित ने बीते दिन टेस्ट पास करने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं अपना समय कहां और कैसे बिताता हूं इस बारे में किसी को दखल देने का हक नहीं है। जब तक मैं नियमों का पालन करता हूं तब तक मुझे अपने तरीके से समय बिताने का अधिकार है। असल मुद्दों पर चर्चा कीजिए। कुछ चैनलों को मैं बताना चाहूंगा कि यो-यो टेस्ट में सफल होने के लिए मुझे एक मौका मिला जो आज था। कुछ रिपोर्ट करने से पहले उसकी जांच कर लेना अच्छा होता है.'

इस ट्वीट से ऐसा साफ लग रहा है कि वो उन खबरों से काफी गुस्से में हैं जिसमें उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए गए थे.

हालांकि रोहित शर्मा ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ये भी लिखा, 'यो-यो टेस्ट पूरा, जल्द ही आयरलैंड दौरे पर.'

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के बाद बैंगलुरु के नेश्नल क्रिकेट एकेडमी में भारतीय क्रिकेटरों का यो-यो टेस्ट किया गया था. लेकिन रोहित शर्मा निजी कारणों की वजह से पहली बार टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर टीम में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद इंडिया ए टीम से बाहर हुए थे. वहीं अंबाती रायुडू इस टेस्ट में फेल होकर वनडे सीरीज से बाहर हो गए. रायुडू के फेल होने के बाद सुरेश रैना की वनडे टीम में वापसी हुई. जिन्होंने लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बावजूद इस टेस्ट को पास कर लिया.

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने हर खिलाड़ी के टीम से खेलने के लिए यो-यो टेस्ट में पास होना अनिवार्य कर दिया है. भारत ने इसके लिए जो मापदंड रखे हैं उसके हिसाब से इस टेस्ट को पास करने के लिए हर खिलाड़ी को 16.1 के प्वाइंट को छूना ही होगा.

इस मामले में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ मनीष पांडे इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. जबकि कप्तान कोहली दूसरे नंबर पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget