एक्सप्लोरर

IND Vs AFG: हार्दिक पांड्या की चोट ने कैसे मुमकिन करवा दी रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी?

IND Vs AFG: विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी क्यों हुई इस बात को समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है. हार्दिक का नहीं खेल पाना वापसी का सबसे अहम कारण बना.

IND Vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी के बाद कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर क्यों सिलेक्टर्स 14 महीने के लंबे अंतराल के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 फॉर्मेट में वापस लेकर आए. लेकिन मौजूदा समय में जो हालात हैं उन्हें देखकर यह समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है कि क्यों टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले सिलेक्टर्स एक बार फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भरोसा जता रहे हैं.

इस बात में कोई शक नहीं है कि बीते दशक में रोहित शर्मा और विराट कोहली लिमिटिड ओवर्स फॉर्मेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के हालिया फॉर्म को देखते हुए भी इन्हें अनदेखा कर पाना सिलेक्टर्स के लिए मुमकिन नहीं था. रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में लगभग हर मैच में टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. रोहित ने स्ट्राइक रेट को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब वर्ल्ड कप की परफॉर्मेंस से दे दिए. विराट कोहली ने भी लगभग हर मैच में शानदार बल्लेबाजी की और एंकर की भूमिका में लाजवाब काम किया. इसलिए विराट कोहली का दावा भी मजबूत हुआ.

क्यों हुई वापसी

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने ने भी इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक और सूर्यकुमार यादव के नहीं होने की वजह से टीम इंडिया के बैटिंग डिपार्टमेंट में अनुभव की कमी साफतौर पर देखी जा सकती है. इसके अलावा लीडरशिप के लेवल पर भी किसी और खिलाड़ी को अब तक तैयार नहीं किया गया.

रोहित शर्मा लीडरशिप के गैप को भरने के लिए बेस्ट विकल्प हैं. हाल ही में वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा की लीडरशिप की हर किसी ने सराहना की. इसके अलावा ड्रेसिंग रूम के माहौल को भी सभी ने सराहा. वहीं विराट कोहली के पास स्थिति के हिसाब से खेलने की क्षमता है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली टीम इंडिया के बेस्ट बैटर साबित हुए. इन्हीं वजहों से रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी एक बार फिर से मुमकिन रही.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget