एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ से प्लेइंग 11 के चयन में हुई चूक, रवि शास्त्री भड़के

IND Vs ENG: स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर टीम इंडिया दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है. कप्तान और कोच का यह फैसला सवालों के घेरे में है.

IND Vs ENG: टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने दूसरे टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर रखने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. रवि शास्त्री का मानना है कि टीम इंडिया ने सुंदर की बजाए टीम में मुकेश कुमार को लेकर बड़ी गलती की है. इस गलती के लिए रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को जिम्मेदार ठहराया है. स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर भी टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में दो तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है.

रवींद्र जडेजा के चोटिल होने पर दूसरे टेस्ट के लिए वॉशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया में जगह दी गई. शास्त्री का मानना है कि दूसरे टेस्ट में मुकेश कुमार की बजाए वॉशिंगटन सुंदर ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होते. टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, ''मेरी एक ही चिंता है और वह ये है कि मुकेश कुमार को वॉशिंगटन सुंदर पर तहरीज दी गई. भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा है. ऐसे में टीम इंडिया का यह फैसला पूरी तरह से गलत लगता है.''

इंग्लैंड की टीम में भी हुआ बदलाव

बता दें कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में तीन बदलाव देखने को मिले हैं. मोहम्मद सिराज के स्थान पर मुकेश कुमार को जगह मिली है. चोटिल होने की वजह से केएल राहुल और रवींद्र जडेजा दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं है. इन दोनों खिलाड़ियों के स्थान पर रजत पाटिदार और कुलदीप यादव को टीम में चुना गया है. टीम इंडिया के पूर्व कोच ने सरफराज की बजाए रजत पाटिदार को डेब्यू करवाने के फैसले को सही बताया है.

वहीं इंग्लैंड की टीम भी जीत के बावजूद दूसरे टेस्ट में दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. मार्क वुड की बजाए जेम्स एंडरसन प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं. दिग्गज स्पिनर जैक लीच के चोटिल होने की वजह से शोएब बशीर को डेब्यू का मौका मिला है. 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget