एक्सप्लोरर

धोनी के एक फैसले ने बदला मेरा करियर: रोहित

नई दिल्ली: वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा का मानना है कि सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी का 50 ओवर के प्रारूप में उनसे पारी शुरू कराने का फैसला उनके लिए करियर सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था. रोहित ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वनडे में पारी शुरू करने के फैसले ने मेरा करियर बदल दिया और यह फैसला महेंद्र सिंह धोनी ने किया था. इसके बाद मैं बेहतर बल्लेबाज बन गया. इससे मुझे अपना खेल बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली और मैं स्थिति के अनुसार बेहतर प्रतिक्रिया दे पाया.’’ रोहित ने पहली बार 2013 की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका निभाई. उन्होंने इस सीरीज में 80 के आसपास रन बनाए और फिर चैम्पियन्स ट्रॉफी में ठोस प्रदर्शन किया. धोनी के पारी की शुरूआत के लिए कहने के संदर्भ में रोहित ने कहा, ‘‘वह (धोनी) मेरे पास आया और कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि तुम पारी की शुरूआत करो क्योंकि मुझे भरोसा है कि तुम अच्छा करोगे.’ तुम कट और पुल शॉट दोनों अच्छा खेल सकते हो इसलिए तुम्हारे अंदर ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में सफल होने का गुण है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे कहा कि विफलताओं से हम डरे और आलोचनाओं से निराश नहीं हो. वह बड़ी तस्वीर देख रहे थे क्योंकि उस साल इंग्लैंड में चैम्पियन्स ट्रॉफी होनी थी.’’ रोहित के अनुसार धोनी की खिलाड़ी की क्षमताओं को परखने की क्षमता बेजोड़ है. रोहित ने कहा, ‘‘इंग्लैंड में चैम्पियन्स ट्रॉफी ने मेरा भरोसा बढ़ाया कि मैं पारी की शुरूआत कर सकता हूं और मैं सुबह इंग्लैंड के हालात में सफेद गेंद से खेलने की चुनौती का सामना करने को तैयार था.’’ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित को जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी और वह अभी इससे उबर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आप इसे लेकर कुछ नहीं कर सकते और मैंने पहले भी इस तरह की स्थितियों का सामना किया है. मेरे लिए निराशाजनक यह है कि चोट उस समय लगी जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने के बाद मैं लय में था. इंग्लैंड के खिलाफ पिचें बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और इन पर खेलने में मजा आता.’’

करूण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा. करूण के प्रदर्शन से क्या रोहित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं कभी असुरक्षित महसूस करने वाला व्यक्ति नहीं रहा और इसका कारण यह है कि मुझे पता है कि जीवन में आगे कैसे बढ़ना है. अगर आप चोटिल नहीं हो तो क्या होता इस बारे में सोचना बेमानी है. तथ्य यह है कि करूण को मौका मिला और वह शानदार खेला और उसकी तारीफ होनी चाहिए. करूण और लोकेश राहुल जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैंने थोड़ी देर देखा भी था. सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए अश्विन, शमी और जडेजा को श्रेय जाता है.’’ जांघ की चोट के ऑपरेशन के बाद रोहित आठ हफ्ते की रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर चुके हैं. उन्होंने बताया, ‘‘प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की कोई तय तारीख मैं नहीं बता सकता. मुझे बताया गया है कि पूरी तरह से उबरने में 12 से 14 हफ्ते लगेंगे. इसका मतलब हुआ कि अभी से चार से छह हफ्ते में.’’

रोहित ने कहा, ‘‘मैंने दौड़ना शुरू कर दिया है और अगले हफ्ते से मैं बल्लेबाजी ड्रिल शुरू करूंगा. शुरू में सामान्य अभ्यास के बाद गेंदबाजी मशीन के खिलाफ बल्लेबाजी करूंगा और फिर नेट सत्र में हिस्सा लूंगा. ’’ रोहित को कुछ घरेलू मैच खेलने होंगे और विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन अगले महीने के अंत में किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बारे में मुझे नहीं पता लेकिन मुझे कुछ अभ्यास मैच खेलने होंगे. मुझे मुंबई क्रिकेट संघ से बात करनी होगी कि क्या मैं कुछ क्लब मैच खेल सकता हूं. समस्या यह है कि मैं 10 साल से अधिक समय से क्लब क्रिकेट नहीं खेला हूं इसलिए मुझे मौजूदा प्रक्रिया की जानकारी नहीं है.’’ रोहित ने कहा कि रिहैबिलिटेशन के दौरान उबरने के लिए समय दिया और परिवार के साथ अच्छा समय बिताया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं मजबूत व्यक्ति हूं लेकिन मेरी पत्नी ऋतिका मुझसे भी ज्यादा मजबूत है. वह मेरी मजबूती है और जब मैं घर आता हूं तो मैं अपने काम से अपना ध्यान हटा सकता हूं और पूरी तरह से अलग चीज पर बात कर सकता हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget