एक्सप्लोरर

'डिप्रेशन के कारण अपनी जान...', भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार ने तोड़ी चुप्पी, बयां किया दर्द

Depression: भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहने वाले स्टार बल्लेबाज़ ने चुप्पी तोड़ते हुए डिप्रेशन के बारे में बात की. भारतीय स्टार ने बताया कि कैसे डिप्रेशन ने उन्हें अपनी चपेट में लिया था.

Robin Uthappa On Depression: भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहने वाले पूर्व बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने डिप्रेशन (Depression) को लेकर बात की. उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि कैसे वह एक वक़्त डिप्रेशन में चले गए थे. पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर कई लड़ाइयों का सामना किया, लेकिन डिप्रेशन जैसी कोई भी मुश्किल नहीं थी. 

उथप्पा ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने डिप्रेशन जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर बात की. वीडियो को कैप्शन देते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ ने लिखा, "मैंने क्रिकेट फील्ड पर कई लड़ाइयों को सामना किया, लेकिन उनमें से कोई भी डिप्रेशन जितनी मुश्किल नहीं थी. मैं मानसिक स्वास्थ को लेकर चुप्पी तोड़ रहा हूं क्योंकि मुझे पता कि मैं अकेला नहीं हूं. अपनी भलाई को प्राथमिकता दें, मदद लें और अंधेरे में उम्मीद तलाश करें."

उथप्पा ने वीडियो में कहा, "हम सुसाइड और डिप्रेशन के बारे में बात करने जा रहे हैं. हमने हाल ही में ग्राहम थोरपे और भारत के डेविड जॉनसन के बारे में सुना. वीबी चंद्रशेखर, जो चेन्नई सुपर किंग्स की नींव थे. मैं भी वहां रहा हूं. यह अच्छा सफर नहीं है. यह कमजोर कर देने वाला है. आपको लगता है कि आप उन लोगों पर बोझ हैं जिन्हें आप प्यार करते हैं. यह चुनौतीपूर्ण है. आपको लगता कि आप बेकार हैं."

उन्होंने आगे कहा, "2011 में, मैं इस बात पर बहुत शर्मिंदा था जो मैं बन गया था. आपको नहीं पता कि आगे क्या करना है इसमें कोई दिक्कत नहीं है. कभी-कभी एक दिन के लिए जीना ही अपका अगला कदम उठाना होता है. अक्सर आपको सुरंग के आखिर में रोशनी की ज़रूरत नहीं होती है. आपको सिर्फ अगले चरण तक रोशनी की ज़रूरत होती है. "

उथप्पा ने आगे कहा, "हमने कई लोगों के बारे में सुना है कि जिन्होंने डिप्रेशन के कारण अपनी जान ले ली. उस ख्याल से मैं भी गुज़र चुका हूं. ऐसा महसूस होता है कि यह भारी है. जब मैं क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहा था तो मुझे अक्सर ऐसा लगता था कि मैं बोझ हूं." यहां देखें वीडियो...

 

ये भी पढ़ें...

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क की पिच को ICC ने दी हैरान कर देने वाली रेटिंग, दिग्गजों ने जमकर की थी आलोचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget