एक्सप्लोरर

Watch: ऋषभ पंत ने डाली बाउंसर, जसप्रीत बुमराह ने लगा दिया छक्का? फिर तीखी बहस का वीडियो वायरल

Border Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा. अभ्यास के दौरान ऋषभ पंत गेंदबाजी करते दिखे.

Rishabh Pant Bowling Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलियाई के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में खेला जाना है और टीम इंडिया इन दिनों मैदान में खूब पसीना बहा रही है. इस बीच खिलाड़ी मस्ती के अंदाज में भी दिखे. ऋषभ पंत आमतौर पर अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने गेंदबाजी में हाथ आजमाए हैं. यहां तक कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह को बाउंसर गेंद डालने का भी प्रयास किया.

BCCI ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ऋषभ पंत ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल से पूछा कि क्या उन्होंने बुमराह को आउट किया या नहीं. तभी बुमराह ने कहा कि ऋषभ का हाशिम आमला जैसा गेंदबाजी एक्शन है. ऋषभ और बुमराह के बीच बहस मजेदार रही क्योंकि एक तरफ बुमराह ने दावा किया कि वो आउट नहीं होंगे. दूसरी ओर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि वो फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक विकेट ले चुके हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ऋषभ पंत ने किया बाउंसर

ऋषभ पंत ने 2-3 गेंद फुल लेंथ पर कीं, जिन्हें बुमराह ने आसानी से टहला दिया. वहीं जब पंत ने बाउंस गेंद की तो भारतीय तेज गेंदबाज ने जबरदस्त पुल शॉट लगा दिया. शॉट काफी जबरदस्त था, जिससे शायद गेंद बाउंड्री रेखा के बाहर जाकर गिरती मगर पंत ने दावा किया कि बुमराह कैच आउट हो जाएंगे. वहीं जब वो मोर्ने मोर्केल से पूछने गए तो उन्होंने कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत ने कोहनी मोड़कर चकिंग करते हुए बाउंसर गेंद की थी. बुमराह जहां चौका मिलने का दावा करते दिखे, दूसरी ओर पंत उन्हें लगातार छेड़ते नजर आए.

बता दें कि ऋषभ पंत उन मौजूदा क्रिकेटरों में से एक हैं, जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे बढ़िया औसत के साथ खेलते हैं. उन्होंने इस सीरीज के इतिहास में 7 मैच खेलकर 62.40 के औसत से 624 रन बनाए हैं. दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह पर नजर डालें तो उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में 7 मैच खेलकर 32 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

16 साल का बच्चा, टूटी नाक और बेहिसाब दर्द झेलकर खेले थे सचिन तेंदुलकर; डेब्यू सीरीज में छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget