एक्सप्लोरर

नंबर चार पर ऋषभ पंत के लगातार असफलता से निराश हुए वीवीएस लक्ष्मण

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नंबर चार पर लगातार फ्लॉप होने के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने उन्हें नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करने की सलाह दी है.

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस. लक्ष्मण का मानना है कि युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर-4 पर सफल नहीं हो पा रहे हैं तो उन्हें और नीचे बल्लेबाजी करनी चाहिए. हाल के कुछ मैचों में नंबर-4 पर खेलते हुए पंत सफल नहीं हो पाए और जिस तरह से वह अपना विकेट गंवा कर गए उस पर कई तरह से सवाल उठने लगे हैं.

पंत ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सिर्फ 19 गेंदों पर 20 रन ही बना पाए.

लक्ष्मण ने कहा, "पंत का स्वाभाव है कि वह आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. आईपीएल में जब वह दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे थे तब नंबर-4 पर खेलते हुए उनका औसत स्ट्राइक रेट 45 का था, लेकिन दुर्भाग्यवश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह सफल नहीं हो पा रहे हैं."

उन्होंने कहा, "हर खिलाड़ी इस तरह के पड़ाव से गुजरता है. उनका स्वाभाविक खेल है कि वह खुलकर खेलते हैं, लेकिन अचानक से उनको परिणाम नहीं मिल रहे हैं."

लक्ष्मण ने कहा, "वह अपने खेल को बेहतर करने और स्ट्राइक रोटेट कर अपने खेल में कुछ और नया जोड़ने की कोशिश कर रहे, लेकिन पारी की शुरुआत में ही उनका शॉट चयन ठीक नहीं हो रहा है."

दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को पंत को पांच या छह नंबर पर भेजना चाहिए.

दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "पंत को नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जहां आपके पास छूट होती है कि आप आकर खुलकर खेल सके. इस समय उनको नहीं पता है कि नंबर-4 पर कैसे रन बनाए जाते हैं."

लक्ष्मण ने नंबर-4 के लिए अय्यर और हार्दिक पांड्या के नाम सुझाए हैं. उन्होंने कहा, "अय्यर और पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं जो नंबर-4 पर खेल सकते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget