एक्सप्लोरर

एक्सीडेंट के बाद पहली बार अपने पैरों पर खड़े हुए ऋषभ पंत! डॉक्टरों ने बताया कब तक हो जाएंगे फिट

कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. वह पहली बार हादसे के बाद अपने पैरों पर खड़े हुए. हालांकि, वह चंद सेकेंड के लिए ही अपने पैरों पर खड़े रह पाए.

Rishabh Pant Health Update: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, पिछले दिनों हादसे का शिकार ऋषभ पंत लगातार तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हैं. सर्जरी के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज की सेहत में काफी सुधार आया है. वहीं, ऋषभ पंत पहली बार हादसे के बाद अपने पैरों पर खड़े हुए. हालांकि, वह चंद सेकेंड के लिए अपने पैरों पर खड़े रह पाए.

डॉक्टरों ने क्या कहा?

कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टरों की मानें तो ऋषभ पंत को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम 4-6 महीने का वक्त लगेगा. यानि, ऋषभ पंत इस साल के शुरूआती छह महीने में संभवतः मैदान पर नहीं दिखेंगे. हालांकि, पिछले दिनों डॉक्टरों ने कहा था कि क्रिकेट मैदान पर ऋषभ पंत की वापसी कब होगी, यह रीहैब और ट्रेनिंग पर निर्भर करेगा. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की रीहैब और ट्रेनिंग तब शुरू होगी, जब हॉस्पिटल से छुट्टी होगी.

कब तक हॉस्पिटल में रहेंगे ऋषभ पंत?

गौरतलब है कि मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ऋषभ पंत का इलाज चल रहा है. वहीं, हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत को तकरीबन 1 सप्ताह हॉस्पिटल में रहना होगा. हालांकि, टीम इंडिया के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज को अभी चलने-फिरने में दिक्कत होगी, लेकिन यह खिलाड़ी वालकर और बाकी सपोर्ट के सहारे चल सकता है.

ऋषभ पंत इन सीरीजों को करेंगे मिस-

भारत-न्यूजीलैंड (3 वनडे और 3 टी20) - जनवरी-फरवरी
भारत-ऑस्ट्रेलिया (4 टेस्ट और 3 वनडे) - फरवरी-मार्च

आईपीएल 2023 (अप्रैल-मई)
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (अगर भारत क्वॉलीफाई करता है) - जून

एशिया कप 2023 - सितंबर
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप - अक्टूबर/नवंबर (हालांकि, ये रीहैब और ट्रेनिंग पर काफी हद तक निर्भर करेगा.

ये भी पढ़ें-

IND vs SL: युजवेंद्र चहल अगर तीसरे वनडे में हुए फिट, तो कुलदीप यादव के साथ हो जाएगा बांग्लादेश वाला खेल!

IND vs SL: टीम इंडिया की जीत के बाद कोहली और ईशान किशन ने किया जमकर डांस, वायरल हो रहा ईडन गार्डन्स का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget